Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर: कांग्रेस ने मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोहागपुर में 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के अवसर पर कांग्रेस परिवार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सोहागपुर: कांग्रेस ने मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती

सोहागपुर। कार्यक्रम में पंडित नेहरू के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। वहीं, चाचा नेहरू की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे बालक भव्यांश मांझी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

पंडित नेहरू के चित्र पर किया माल्यार्पण

कांग्रेस परिवार सोहागपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, विचारों और देश के निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर: मढ़ई के जंगल में भालू को देखकर भागी बाघिन की 'बच्ची', पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

चाचा नेहरू की वेशभूषा में पहुंचे भव्यांश

कार्यक्रम में बाल दिवस की खुशियां भी उत्साह के साथ साझा की गईं। इस अवसर पर बालक भव्यांश मांझी चाचा नेहरू की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पहुंचे, जो कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। उनके बाल सुलभ अंदाज और वेशभूषा ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

प्रशांत जायसवाल ने याद किया नेहरू का योगदान

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने भी देश के विकास में उनके योगदान को याद कर नमन किया।

कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष इरफान खान, नगर सेवा दल अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष गणेश अहिरवार, प्रकाश मालवीय, पार्षद भास्कर मांझी, ओ.पी. पटेल, देवांशु शर्मा, ऋषभ दीक्षित, अनंत तिवारी और सचिन श्रोती सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Breaking News

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लिया संकल्प

कार्यक्रम के आखिर में सभी मौजूद लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सकारात्मक प्रयास करने की बात कही।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts