Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व IAS समान शेखर 15 नवंबर से निकालेंगे समान शिक्षा जनयात्रा, 25 नवंबर को भोपाल में होगा समापन

पूर्व IAS समान शेखर बालाघाट से समान शिक्षा जनयात्रा शुरू करेंगे। सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता और समान अवसर के लिए समाज की भागीदारी जुटाएंगे।
पूर्व IAS समान शेखर 15 नवंबर से निकालेंगे समान शिक्षा जनयात्रा, 25 नवंबर को भोपाल में होगा समापन
पूर्व IAS समान शेखर।

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व अधिकारी समान शेखर रविवार 15 नवंबर से प्रदेश में समान शिक्षा जनयात्रा शुरू करेंगे। बालाघाट के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली यह यात्रा विभिन्न शहरों और कस्बों से गुजरते हुए 25 नवंबर को भोपाल पहुंचेगी।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जुटाएंगे जनभागीदारी

समान शेखर ने पीपुल्स समाचार को बताया कि यात्रा का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से परे हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर दिलाने के लिए समाज की भागीदारी बढ़ाना है। रास्ते में सरकारी स्कूलों के विकास, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद तथा स्कूल विकास योजनाओं में समुदाय की भूमिका पर चर्चा होगी। भोपाल में समापन पर ‘समान शिक्षा जनसंकल्प’ प्रस्तुत किया जाएगा।

आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, बच्चों के बीच बैठकर जाना पोषण, शिक्षा और सुविधाओं का हाल

कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं समान शेखर

समान शेखर का पूर्व नाम बी. चंद्रशेखर है। वे 2002 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अलीराजपुर, डिंडोरी, बैतूल, बालाघाट, झाबुआ और रतलाम सहित कई जिलों में कलेक्टर रहे। जबलपुर संभाग आयुक्त रहते हुए उन्होंने वीआरएस लिया। प्रशासनिक कार्यकाल में विभिन्न नवाचारों के लिए भी वे जाने जाते रहे हैं।

दमोह की 58 शराब दुकानों का होगा औचक निरीक्षण, कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

पांच राज्यों में संचालित है समान शिक्षा जनप्रयास

वर्तमान में समान शेखर: नागपुर में रहते हुए सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। समान शिक्षा जनप्रयास उनका एक महत्वपूर्ण अभियान है, जो महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में संचालित हो रहा है। इसका उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से परे हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर दिलाने के लिए समाज की भागीदारी बढ़ाना है।

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts