Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर किसका मालिकाना हक? अजिताभ की पत्नी रामोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के मालिकाना हक पर विवाद शुरू हुआ। भाभी रामोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को चुनौती दी। मामले की सुनवाई शुरू हुई।
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर किसका मालिकाना हक? अजिताभ की पत्नी रामोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है। उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रामोला ने संपत्ति पर दावा किया है। उन्होंने 1993 की गिफ्ट डीड (दानपत्र) को चुनौती दी है। इसी दस्तावेज के जरिए बंगला जया बच्चन के नाम हुआ था।

रामोला का दावा है कि जलसा पहले उनके नाम पर दर्ज था। उनकी जानकारी और सहमति के बिना मालिकाना हक बदला गया। उन्होंने इस प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाए हैं।

जलसा का मालिकाना हक किसके पास?

इस विवाद में दो सरकारी और निजी रिकॉर्ड अहम हैं। मुंबई की कपोल हाउसिंग सोसायटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन का नाम है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में रामोला बच्चन दर्ज हैं।

रामोला के मुताबिक, उन्हें संपत्ति हस्तांतरण की जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसके लिए अपनी सहमति देने से भी इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामोला ने शिकायत की है। उन्होंने पिछले सात महीनों में रजिस्ट्रार ऑफिस में कई शिकायतें कीं। सरकारी रिकॉर्ड में नाम बदलने की कोशिश के बाद विवाद सामने आया।

मुंबई में बम धमाकों की धमकी: मेयर ऑफिस से अमिताभ बच्चन के जलसा तक निशाना, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र, जांच शुरू

सोसायटी और सरकारी रिकॉर्ड में अंतर

कपोल हाउसिंग सोसायटी के दस्तावेज में जया बच्चन का नाम दर्ज है। महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में रामोला का नाम है। यही अंतर इस विवाद का प्रमुख आधार बना है।

फिलहाल किसी अथॉरिटी ने मालिकाना हक पर अंतिम फैसला नहीं दिया है।

गिफ्ट डीड पर रामोला बच्चन ने कहा

रामोला ने 1993 की गिफ्ट डीड की वैधता पर सवाल उठाए हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, दस्तावेज सादे कागज पर तैयार किया गया था। उस समय जरूरी स्टांप ड्यूटी का भुगतान नहीं हुआ था। उनका दावा है कि दस्तावेज पर गवाहों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। उन्होंने पूछा है कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं हुईं, तो पंजीकरण कैसे हुआ?

Gift Deed 1993 पर की प्रक्रिया को चुनौती

रामोला ने दस्तावेज के पंजीकरण की प्रक्रिया को चुनौती दी है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की अभय योजना पर भी आपत्ति जताई है। उनका सवाल है कि इस योजना के तहत दस्तावेज नियमित कैसे हुआ? गिफ्ट डीड के जरिए संपत्ति का मालिकाना हक जया बच्चन के नाम हुआ था। अब इसी दस्तावेज की वैधता पर सुनवाई हो रही है।

बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अमिताभ बच्चन का जलसा और BSE भी निशाने पर, पुलिस ने शुरू की जांच

रामोला और अजिताभ बच्चन कहां रहते हैं

अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन लंबे समय तक लंदन में रहे। 2002 में उन्होंने रेडिफ को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने लंदन के हैम्पस्टेड इलाके का जिक्र किया था। वह पत्नी रामोला और बच्चों के साथ वहां रहते थे।

2012 में टेलीग्राफ की रिपोर्ट में दूसरी जानकारी सामने आई। इसके मुताबिक, अजिताभ मुंबई लौटे थे। वह जुहू स्थित बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में रह रहे थे।

2025 में भारत लौटने की रिपोर्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की 2025 की रिपोर्ट में नई जानकारी आई। इसके मुताबिक, अजिताभ और उनका परिवार भारत लौट आया था। हालांकि, उनकी मौजूदा स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अमिताभ ने 22 दिसंबर 2020 को एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इसमें वह छोटे भाई अजिताभ और मां तेजी बच्चन के साथ नजर आए थे।

जलसा विवाद में आगे क्या 

अंधेरी के डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज में शिकायत पहुंची है। अधिकारी फैज मुलानी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई शुरू हो चुकी है।

अथॉरिटी ने संबंधित पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा है। फिलहाल गिफ्ट डीड की वैधता पर कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। जया और रामोला के दावों पर अब संबंधित पक्षों का जवाब अहम होगा। सुनवाई के बाद ही विवाद की अगली स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts