बांधवगढ़ में बाघ से संघर्ष में तेंदुए की मौत, पनपथा कोर रेंज के बघडो बीट में मिला कुछ दिन पुराना शव

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और तेंदुए के बीच संघर्ष का मामला सामने आया है। शनिवार को पनपथा कोर रेंज के बघडो बीट में तेंदुए का शव मिला। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में बाघ के साथ संघर्ष को मौत का कारण बताया गया है। शव कुछ दिन पुराना होने के कारण तेंदुए का लिंग स्पष्ट नहीं हो सका।
गश्ती के दौरान वनकर्मियों को दिखाई दिया शव
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को वन विभाग का अमला नियमित पैदल गश्ती कर रहा था। इसी दौरान बघडो बीट में वनकर्मियों को तेंदुए का शव दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इसमें डॉग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर टीम और पशु चिकित्सक भी शामिल थे। टीम ने आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।
पांढुर्णा में 15 घंटे कुएं में फंसा रहा तेंदुआ, वन अमला खटिया-सीढ़ी लगाकर चला गया; सुबह हुआ गायब
जांच में शिकार से जुड़े साक्ष्य नहीं मिले
वन विभाग की टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जांच की। इस दौरान शिकार या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि से जुड़े साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद अधिकारियों और पशु चिकित्सकों ने शव का परीक्षण किया।
इस दौरान क्षेत्र संचालक, उप संचालक, जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पशु चिकित्सकों ने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत पोस्टमार्टम किया।
शहडोल: घर में सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
पोस्टमार्टम में बाघ से संघर्ष की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघ के साथ आपसी संघर्ष को तेंदुए की मौत का कारण बताया गया। वन विभाग ने प्रयोगशाला जांच के लिए आवश्यक नमूने भी सुरक्षित किए। पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई।
इसके बाद नियमानुसार तेंदुए के शव का भस्मीकरण कर दिया गया। वन विभाग के अनुसार, जांच में शिकार की आशंका से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले। पूरी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत की गई।




















