Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बस्तर में बोलेरो और कार की टक्कर, 2 युवक जिंदा जले, 3 रेफर; दोनों वाहन जलकर खाक

बस्तर में बोलेरो और कार की टक्कर, 2 युवक जिंदा जले, 3 रेफर; दोनों वाहन जलकर खाक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जगदलपुर। बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। एक तेज रफ्तार बोलेरो और कार की आपसी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन आग की भेंट चढ़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो युवक जिंदा जल गए, जबकि अन्य तीन को घायल अवस्था में मेकाज रेफर किया गया है। 

    टक्कर के बाद लगी आग 

    ये घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही बोलेरो और दंतेवाड़ा से आ रही कार के बीच किलेपाल के पास अचानक टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कुछ ही पलों में दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए। कार के पीछे सीट पर सवार एक युवक ने किसी तरह खुद को बाहर निकालकर अपनी जान बचाई, लेकिन कार के ड्राइवर व अगली सीट पर सवार एक युवक बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। बोलेरो में सवार युवक भी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे।

    Uploaded media

    कार से दो कंकाल बरामद 

    स्थानीय लोगों और हादसे के गंभीर स्वरूप को देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। जब आग बुझाई गई, तब कार से दो जल चुके कंकाल बरामद किए गए। घटना के बाद घायल युवकों को बेहतर उपचार हेतु मेकाज मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।

    पुलिस जांच में जुटी

    पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ के बाद ही पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts