PlayBreaking News

CG NEWS:महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल शिकंजा! श्रीलंका में 147 भारतीय हाउस अरेस्ट, मास्टरमाइंड सिकंदर फरार

श्रीलंका में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, भारतीय युवकों से पूछताछ जारी। नौकरी का झांसा देकर भेजे जाने का दावा, मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े कथित संचालन केंद्रों पर श्रीलंका में छापेमारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान 147 भारतीय नागरिकों को हाउस अरेस्ट किया गया।
Follow on Google News
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल शिकंजा! श्रीलंका में 147 भारतीय हाउस अरेस्ट, मास्टरमाइंड सिकंदर फरार

प्रेम कुमार, रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े कथित नेटवर्क पर श्रीलंका में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंकाई पुलिस ने छापेमारी कर 147 भारतीय नागरिकों को हाउस अरेस्ट किया है। इनमें छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के युवक शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और स्थानीय भारतीय पुलिस अधिकारियों ने भी फिलहाल ऐसी जानकारी से इनकार किया है।

CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार... सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विदेश में महादेव नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े कथित संचालन केंद्रों पर श्रीलंका में छापेमारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान 147 भारतीय नागरिकों को हाउस अरेस्ट किया गया। बताया जा रहा है कि सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके वीजा व पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिए गए हैं।

CG NEWS: रायगढ़ में महिला थाना के पास निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से 3 दिन तक दुष्कर्म, चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

पुलिस कर रही पूछताछ

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई पुलिस को ऑनलाइन सट्टा संचालन की सूचना मिली थी। इसके बाद कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। फिलहाल संबंधित एजेंसियां पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं। हालांकि इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के युवक शामिल होने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाउस अरेस्ट किए गए लोगों में रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव के युवकों के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

CG NEWS: दुर्ग जेल से छूटने के 24 घंटे के भीतर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी अस्पताल से फरार

नौकरी का लालच देकर भेजे जाने का आरोप

बताया जा रहा है कि युवकों को करीब 45 हजार रुपये मासिक वेतन, मुफ्त रहने और खाने की सुविधा का लालच देकर श्रीलंका भेजा गया था। वहां पहुंचने के बाद उनसे कथित रूप से महादेव सट्टा एप के लिए काम कराया जाने लगा।

मुख्य आरोपी सिकंदर फरार बताया गया

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी सिकंदर प्रसाद फरार हो गया। यह भी कहा गया है कि वह भारत लौट आया और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला।

CG NEWS: करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, BSP सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

3800 करोड़ की संपत्ति जब्त होने का दावा

रिपोर्ट्स के अनुसार महादेव सट्टा एप मामले में अब तक करीब 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। साथ ही 40 से अधिक एफआईआर दर्ज होने की बात भी सामने आई है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों की ओर से नहीं की गई है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts