CG NEWS: पेट्रोल पंप पर बवाल: स्कूल ड्रेस में पहुंचे नाबालिगों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा, CCTV VIDEO वायरल
बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दो छात्र अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में लगने और कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि स्कूल ड्रेस पहने दो नाबालिगों सहित तीन युवकों ने दोनों छात्रों के साथ मारपीट कर दी। घटना पेट्रोल पंप परिसर में हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसा
PREM
13 Jul 2026




























