PlayBreaking News

मशहद में सुपुर्द-ए-खाक होंगे खामेनेई!9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार, पांच दिनों तक शोक कार्यक्रम जारी

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई 2026 को उनके गृहनगर मशहद में किया जाएगा। उन्हें मशहद स्थित पवित्र इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जिसे शिया इस्लाम का एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है।
Follow on Google News
9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार, पांच दिनों तक शोक कार्यक्रम जारी

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को 9 जुलाई 2026 को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार उनके गृहनगर मशहद में किया जाएगा। उन्हें मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह परिसर में दफनाया जाएगा, जिसे शिया इस्लाम का एक बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

पांच दिन का राजकीय शोक कार्यक्रम

ईरान सरकार ने उनके अंतिम संस्कार की घोषणा के साथ ही पांच दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान पूरे देश में अलग-अलग शहरों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस शोक कार्यक्रम की शुरुआत 4 जुलाई 2026 को राजधानी तेहरान में एक बड़े विदाई समारोह के साथ होगी। इसमें बड़ी संख्या में लोग और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: मध्य पूर्व में शांति की कोशिश या नई रणनीति? खामेनेई के लिए संदेश लेकर तेहरान पहुंचे नकवी

अन्य शहरों में भी होंगे जुलूस

शोक कार्यक्रम सिर्फ तेहरान तक सीमित नहीं रहेगा। 7 जुलाई 2026 को धार्मिक शहर कोम (Qom) में भी शोक जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में बड़ी संख्या में धार्मिक नेता, छात्र और आम लोग शामिल हो सकते हैं। इसके बाद अंतिम यात्रा मशहद की ओर बढ़ेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारी भीड़ जुटने की संभावना

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे शोक कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि विभिन्न शहरों में होने वाले आयोजनों में करीब 2 करोड़ तक लोग जुट सकते हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इतने बड़े आयोजन को संभालने के लिए विशेष तैयारियां कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: युद्ध के बाद बदलेगा ईरान! महंगाई से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक, संसद से बोले खामेनेई- अब अर्थव्यवस्था संभालने का समय

आधिकारिक जानकारी और पृष्ठभूमि

यह जानकारी ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा 13 जून 2026 को आधिकारिक रूप से जारी की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन 28 फरवरी 2026 को हुआ था। ईरान की राजधानी तेहरान में एक बड़ा हमला हुआ था। यह हमला संयुक्त अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई बताया गया है।

हमला बेहद सटीक और योजनाबद्ध था। मिसाइलों और एयर स्ट्राइक्स के जरिए परिसर को निशाना बनाया गया। उस समय खामेनेई अपने ऑफिस/लीडरशिप कॉम्प्लेक्स में मौजूद थे।  हमले में उनके साथ कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए। बाद में ईरानी राज्य मीडिया ने बाद में उनकी मौत की पुष्टि की। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts