Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्य पूर्व में शांति की कोशिश या नई रणनीति?खामेनेई के लिए संदेश लेकर तेहरान पहुंचे नकवी

ईरान पहुंचे पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अपने साथ असीम मुनीर और शहबाज शरीफ का खास संदेश ले गए हैं। आखिर इस संदेश में क्या है और क्या इससे ईरान-अमेरिका के बीच जमी बर्फ पिघल सकती है? जानिए पूरी खबर।
खामेनेई के लिए संदेश लेकर तेहरान पहुंचे नकवी
पिछले कुछ हफ्तों में मोहसिन नकवी तीसरी बार ईरान पहुंचे हैं।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू कराने की कोशिश कर रहा है। इसी सिलसिले में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे। पिछले एक महीने में यह उनका तीसरा ईरान दौरा है। इस बार वह पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का खास संदेश लेकर पहुंचे हैं।

तेहरान पहुंचने के बाद मोहसिन नकवी ने बताया कि वह पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व की ओर से ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई के लिए एक विशेष पत्र और संदेश लेकर आए हैं। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, मोहसिन नकवी ने कहा कि वह फील्ड मार्शल असीम मुनीर का विशेष पत्र और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का संदेश आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई तक पहुंचाने आए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह संदेश काफी खास माना जा रहा है। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थिरता और शांति चाहता है। उनका मानना है कि बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए मौजूदा संकट का समाधान निकाला जा सकता है। इसी उद्देश्य से पाकिस्तान लगातार दोनों पक्षों के संपर्क में बना हुआ है।

ईरान और अमेरिका के बीच पुल बनने की कोशिश में पाकिस्तान

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का माहौल बनाने में जुटा हुआ है। इस्लामाबाद दोनों देशों के बीच संदेश पहुंचाने और संपर्क बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, ताकि तनाव कम हो सके और बातचीत का रास्ता खुला रहे। बताया जाता है कि इससे पहले भी पाकिस्तान की पहल पर दोनों पक्षों के बीच संपर्क स्थापित हुआ था। मोहसिन नकवी भी इस मिशन में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। मई महीने में उन्होंने एक सप्ताह के अंदर दो बार ईरान का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति, संसद अध्यक्ष, विदेश मंत्री और गृह मंत्री समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। वहीं हाल के दिनों में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी तेहरान जाकर ईरानी नेतृत्व के साथ बातचीत कर चुके हैं।

Breaking News

तेहरान में कई बड़े नेताओं से होगी मुलाकात

अपने मौजूदा दौरे के दौरान मोहसिन नकवी ने ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की है। इसके अलावा उनकी विदेश मंत्री अब्बास अराघची समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान कुछ ऐसे प्रस्तावों पर चर्चा करना चाहता है जिनसे ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें: देश ने खोया एक और वीर सपूत : राजौरी में एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान खाई में गिरे लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी

युद्धविराम के बावजूद कम नहीं हुआ तनाव

पाकिस्तानी मंत्री का यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हुई घटनाओं के बाद दोनों देशों के संबंध फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। इससे पहले अमेरिका और इजरायल की ओर से 28 फरवरी को ईरान पर हवाई हमले शुरू किए गए थे। करीब छह सप्ताह तक चले संघर्ष के बाद 8 अप्रैल को युद्धविराम पर सहमति बनी थी। हालांकि सीजफायर के बाद भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी है। अब मोहसिन नकवी का यह नया तेहरान दौरा इस बात पर टिका है कि क्या दोनों पक्ष एक बार फिर बातचीत की मेज पर लौटने के लिए तैयार होते हैं या नहीं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts