People's Update
Friday, February 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, February 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कोर्ट से बरी
    CM Yogi का आदेश, होली से पहले दी जाए कर्मचारियों को सैलरी, त्योहार पर 3 दिनों की छु्ट्टी
    शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान को चेताया, बोले- 'पाकिस्तान किसी भी हमलावर को कुचल सकता है'
    JNU के गिरफ्तार छात्रों की अदालत में पेशी, न्यायिक हिरासत की मांग करेगी दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू, नर्सरी/KG/कक्षा-1 में करा सकेंगे एडमिशन
    आज DMK में शामिल होंगे तमिलनाडु के पूर्व CM और AIDMK से निष्कासित ओ. पन्नीरसेल्वम: सूत्र
    क्रिकेटर रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया, स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझने के बाद निधन
    अफगान सेना ने मार गिराए 55 पाकिस्तानी सैनिक, 'गजब लिल हक' ऑपरेशन से पाकिस्तान ने दिया जवाब
    40 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल डेकर बस, CM रेखा गुप्ता दिखाएंगी हरी झंडी
    दिल्ली: प्रोटेस्ट कर रहे JNU के 51 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया
    अफगान हर हाल में पूरी एकता के साथ अपने वतन की हिफाजत करेंगे: हामिद करज़ई
    पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के कई शहरों में की एयरस्ट्राइक
    व्यापार जगत

    रूस-यूक्रेन युद्ध पर वार्ता और तेल में गिरावट के बीच सीमित दायरे में कारोबार करते दिखाई दिए एशियाई शेयर बाजार

    Publish Date: 19 Aug 2025, 12:21 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      सिंगापुर। एशियाई शेयर बाजार मंगलवार को सीमित दायरे में ट्रेड करते दिखाई दिए, क्योंकि निवेशकों की नजर रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े संभावित राजनयिक प्रयासों और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतियों पर टिकी हुई है। भारत, चीन और मलेशिया के शेयर बाजार ही आज तेजी में ट्रेड करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एशिया के अन्य शेयर बाजारों में दबाव दिखाई दे रहा है या फिर वे रेंज बाउन्ड कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं । इसी बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में भी हलचल देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं, क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दिनों में मास्को, कीव और वाशिंगटन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हो सकती है।

       अगर ऐसा हुआ और बातचीत सकारात्मक रही तो रूस पर लगे कड़े प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जा सकता है। यही कारण है कि निवेशक तेल बाज़ार में आने वाले दिनों के परिदृश्य को लेकर अधिक सतर्क दिखाई दे रहे हैं। ब्रेंट क्रूड का दाम 0.8% गिरकर लगभग 66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.7% फिसलकर लगभग 63 डॉलर के आसपास पहुंच गया। यह गिरावट उस समय आई जब ठीक पिछले दिन कीमतें लगभग 1% चढ़ी थीं।

      ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन में समझौता संभव, सभी पक्ष युद्धविराम को राजी, पुतिन ने भी मानी यूरोपीय देशों की सुरक्षा गारंटी : डोनाल्ड ट्रंप

      हाल की बैठकों से जुड़ी है तेल बाजार की अस्थिरता

      विश्लेषकों के अनुसार तेल बाजार में अस्थिरता सीधे-सीधे हाल की बैठकों और बयानों से जुड़ी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेन्स्की और यूरोपीय सहयोगियों के साथ मुलाकात की और उसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की। ट्रंप ने संकेत दिया कि वे पुतिन और जेलेन्स्की को एक साथ बिठाने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बाद तीनों नेताओं की एक शिखर वार्ता आयोजित हो सकती है। विश्लेषकों के अनुसार, अभी शांति समझौते या युद्धविराम की तत्काल संभावना नहीं दिख रही है, लेकिन यह जरूर है कि हालात और बिगड़ने का खतरा कम हुआ है। इससे तेल आपूर्ति पर पड़ने वाला नकारात्मक असर भी घटा है। खासकर इसलिए क्योंकि ट्रंप ने उन द्वितीयक प्रतिबंधों पर नरमी दिखाई है जो उन देशों पर लगाए जा सकते थे, जो रूस से तेल खरीदते हैं। यदि यह प्रतिबंध सख्ती से लागू हो जाते तो वैश्विक आपूर्ति शृंखला में भारी बाधा आती और कीमतें उछाल मार सकती थीं। अब जबकि अमेरिका इस मामले में थोड़ा नरम रुख दिखा रहा है, बाज़ार को राहत मिली है।

      ये भी पढ़ें: डीआरआई ने भोपाल में किया एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 92 करोड़ का माल जब्त, 7 लोग गिरफ्तार

      तनाव घटा तो 58 डॉलर के स्तर पर आ सकता है तेल

      जेलेन्स्की ने भी ट्रंप के साथ हुई बातचीत को बहुत अच्छा बताया और कहा कि इसमें उन्होंने यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी की जरूरत पर जोर दिया। ट्रंप ने इसे स्वीकार भी किया, हालांकि इसका दायरा कितना होगा, यह अभी साफ नहीं है। ट्रंप का लगातार यह दबाव है कि युद्ध का जल्द से जल्द अंत होना चाहिए, लेकिन यूरोप और कीव को डर है कि कहीं यह समाधान रूस की शर्तों पर नहीं किया जाना चाहिए। अगर वार्ता से तनाव कम होता है और नए प्रतिबंधों या टैरिफ का खतरा टलता है तो विशेषज्ञों का अनुमान है कि तेल की कीमतें चौथी तिमाही 2025 और पहली तिमाही 2026 तक 58 डॉलर प्रति बैरल के औसत स्तर पर आ सकती हैं।

      ये भी पढ़ें: पूंजीगत खर्च के लिए गैर-बैंकिंग फंडिंग विकल्प खोज रही वोडाफोन आईडिया : अक्षय मूंदड़ा

      रूस पर दबाव बढ़ा तो चढ़ जाएगा कच्चे तेल का भाव 

      वहीं अगर अमेरिका ने उल्टा रूस पर और ज्यादा दबाव बनाया और उसके तेल खरीदार देशों पर व्यापक टैरिफ लगाए तो कीमतें फिर से हाल के उच्चतम स्तर तक पहुंच सकती हैं। कुल मिलाकर संकेत यही हैं कि बाजार अब हर बयान और हर बैठक को ध्यान से देख रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध अब भी यूरोपीय देशों के लिए एक बड़ी त्रासदी है और वे चाहते हैं कि इसका जल्द से जल्द हल निकले। यह अंत किन शर्तों पर होगा, किसकी जीत और किसकी रियायतों से होगा, यह अब तक अनिश्चित है। तेल बाजार और शेयर बाजार दोनों ही इस अनिश्चितता के बोझ तले दबे हुए हैं और इसी कारण कीमतें ऊपर-नीचे हो रही हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Russia-Ukraine War

      Asian stock markets

      oil price decline

      limited trading range

      peace talks

      Geopolitical Risk

      market analysis

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Aniruddh Singh
      By Aniruddh Singh

      अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      दो दिवसीय इसराइल दौरे से लौटे प्रधानमंत्री, दोनों देशों के बीच हुई 27 बड़ी साझेदारी!

      India- Israel Deal:दो दिवसीय इसराइल दौरे से लौटे प्रधानमंत्री, दोनों देशों के बीच हुई 27 बड़ी साझेदारी!

      ₹2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने किया नया केस दर्ज

      Anil Ambani :₹2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने किया नया केस दर्ज

      द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान, को-पायलट बनने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं

      जैसलमेर :द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान, को-पायलट बनने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं

      अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट में CBI को बड़ा झटका

      शराब नीति घोटाला केस :अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट में CBI को बड़ा झटका

       कॉलेज में फिर विवाद, फीस प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल —  लहूलुहान छात्र ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कही बात

      कॉलेज में फिर विवाद, फीस प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल — लहूलुहान छात्र ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कही बात

      अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू! दावा- 55 पाक सैनिक ढेर, PAK बोला- 133 तालिबानी मारे

      Afghanistan Pakistan War :अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू! दावा- 55 पाक सैनिक ढेर, PAK बोला- 133 तालिबानी मारे

      अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 100 मीटर तक दहशत,सिलेंडर काटते ही फैली गैस,

      अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 100 मीटर तक दहशत,सिलेंडर काटते ही फैली गैस,

      “टीआई ने पूछा — कितने बजे? जवाब मिला 11… और पुलिस ने पब की बजा दी 12”

      “टीआई ने पूछा — कितने बजे? जवाब मिला 11… और पुलिस ने पब की बजा दी 12”

      स्टेज-4 लिवर कैंसर से हारे जिंदगी की जंग, बेटे को कहा था- ट्रॉफी जीतकर लाना

      क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन :स्टेज-4 लिवर कैंसर से हारे जिंदगी की जंग, बेटे को कहा था- ट्रॉफी जीतकर लाना

      खनियाधाना में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बमों के निशां आज भी हैं मौजूद

      पुण्यतिथि पर विशेष : खनियाधाना में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बमों के निशां आज भी हैं मौजूद

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....