Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारतीय टीम की बड़ी टेंशन!सुंदर स्क्वॉड से बाहर, बडोनी हुए शामिल, दूसरा वन-डे 14 जनवरी को

वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर KL राहुल ने बताया कि जब वे बल्लेबाजी करने आए, तब टीम पहले से ही अच्छे रन रेट से खेल रही थी। इसी वजह से उन पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं था।
सुंदर स्क्वॉड से बाहर, बडोनी हुए शामिल, दूसरा वन-डे 14 जनवरी को
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड टीम को पहले मुकाबले में भारत के हाथों 4 विकेट से हार मिली। दूसरा वन-डे 14 जनवरी को सौराष्ट्र में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले बारत के लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैनेजमेंट ने आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है।

    बाई ओर कि निचली पसली पर लगी चोट- BCCI

    ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले के दौरान पसली में चोट लग गई। BCCI ने सोमवार को जारी बयान में इसकी पुष्टि की है। बोर्ड के मुताबिक सुंदर को बाईं ओर की निचली पसली में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें आगे की जांच और स्कैन के लिए भेजा गया है। ऐसे में उनकी चोट का रिकवरी पीरियड लंबा भी हो सकता है।

    मेडिकल टीम लगातार कर रही निगरानी

    BCCI ने बताया कि भारतीय टीम की मेडिकल यूनिट सुंदर की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेकर आगे का फैसला किया जाएगा। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता का पता स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पहले वन-डे में चोट के वाबजूद वह बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 7 गेंदों का सामना कर 7 रन बनाए थे।

    सुंदर की चोट पर राहुल ने दिया बयान

    वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान वॉशिंगटन सुंदर की पसली में लगी चोट को लेकर अब केएल राहुल का बयान सामने आया है। राहुल ने कहा कि उन्हें मैदान पर रहते हुए सुंदर की चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

    केएल राहुल ने कहा,
    “मुझे यह पता नहीं था कि वे ठीक से दौड़ भी नहीं पा रहे हैं। मुझे बस इतना पता था कि पहली पारी में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन चोट कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा नहीं था। वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे थे।”

    वहीं राहुल ने आगे बताया कि जब वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने आए, तब टीम पहले से ही अच्छे रन रेट से खेल रही थी। इसी वजह से उन पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं था। उन्होंने कहा, “उन्होंने स्ट्राइक रोटेट की और अपना काम बखूबी निभाया। टीम की जरूरत के हिसाब से उन्होंने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की।”

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts