Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अवैध संबंध में उजाड़ दिया मांग का सिंदूर:पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी पत्नी और सगे भाई पर भरोसा करना भारी पड़ गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अवैध संबंधों के चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।
पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी

आगरा। मृतक अमित उर्फ सोलू का शव गांव के पास झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में मिला था। शुरुआती जांच में मामला अंधी हत्या का लग रहा था, लेकिन CCTV फुटेज और सर्विलांस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

काम पर निकला था अमित

थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी अमित उर्फ सोलू 17 जून की सुबह करीब 7 बजे घर से काम पर जाने के लिए निकला था। परिवार को उम्मीद थी कि वह रोज की तरह काम पर जाएगा और शाम तक लौट आएगा। लेकिन कुछ ही देर बाद गांव के पास झाड़ियों में उसका शव मिलने की सूचना मिली। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान था। 

ये भी पढ़ें: AIIMS स्टडी में बड़ा खुलासा : 12 हफ्ते योग करने से PCOS के लक्षणों में सुधार

शादी के तीन महीने बाद कराई हत्या 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआत में हत्या की वजह साफ नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों से जुड़ता चला गया। पुलिस के अनुसार अमित की शादी महज तीन महीने पहले खुशी के साथ हुई थी। इसी दौरान उसकी पत्नी और छोटे भाई भोलू के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

Breaking News

आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद बढ़ा विवाद

जांच में सामने आया कि एक दिन अमित ने अपनी पत्नी और भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद घर में तनाव बढ़ गया और अमित मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। पुलिस के मुताबिक इसी घटना के बाद दोनों ने अमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोप है कि पत्नी ने भोलू से कहा था कि जब तक अमित मौजूद रहेगा, वे दोनों साथ नहीं रह पाएंगे।

ये भी पढ़ें: High Court News : क्लीन चिट के बाद भी विधायक संजय पाठक ने शस्त्र व्यापारी को किया बदनाम!

पत्नी और आरोपी भाई गिरफ्तार  

पुलिस के अनुसार तय योजना के तहत जिस दिन अमित काम पर निकला, उसी दिन भोलू उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। सुनसान जगह मिलने पर उसने भारी पत्थरों से हमला कर अमित की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को झाड़ियों में छिपाने की कोशिश की गई ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हत्या जैसा दिखाई दे। हालांकि आरोपी की यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी 

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक अन्य युवक पर शक जताने की कोशिश की। लेकिन जांच के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में अमित के घर से निकलने के तुरंत बाद भोलू उसके पीछे जाता दिखाई दिया। वहीं घटना के कुछ समय बाद वह घबराई हुई अवस्था में वापस लौटता भी नजर आया। इसी अहम सबूत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts