Aakash Waghmare
17 Jan 2026
इन दिनों इंटरनेट पर एक नाम हर तरफ छाया हुआ है- सीमा आनंद। लेकिन ये कोई मॉडल या एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि लंदन में रहने वाली एक 63 साल की लेखिका, माइथोलॉजिस्ट, स्टोरीटेलर और सेक्स एजुकेटर हैं। उनका नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनकी कुछ AI द्वारा बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद उन्होंने FIR दर्ज कराई और डिजिटल उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई।
सीमा आनंद सिर्फ एक लेखक नहीं, बल्कि एक मॉडर्न थिंकर हैं। उन्होंने अपनी किताब The Art of Seduction में भारतीय इतिहास और प्राचीन कामुकता को आधुनिक संदर्भ में समझाने की कोशिश की है।
वे खुद को सेक्स एजुकेटर, माइथोलॉजिस्ट और कहानीकार के रूप में पेश करती हैं और उनका मानना है कि प्रकृति की हर चीज का कोई न कोई अर्थ होता है।
भारत में अक्सर सेक्स को अश्लीलता की नजर से देखा जाता है। कई लोग इसे पाप समझते हैं। लेकिन सीमा आनंद का कहना है कि यह जीवन का एक सामान्य और जरूरी हिस्सा है। उनका तर्क है कि अगर हम सेक्स को खुलकर नहीं समझेंगे, तो समाज में गलत धारणाएं, मिथक और डर ही बढ़ेंगे। इसलिए यह विषय शर्म से नहीं, सम्मान से समझना चाहिए।
सीमा आनंद ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा फैन बेस बनाया है। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। लोग उन्हें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वे रिश्तों, डेटिंग ऐप्स, सहमति, और आधुनिक रिश्तों पर खुलकर बात करती हैं बिना किसी डर या झिझक के।
सीमा आनंद का कंटेंट Gen Z को इसलिए आकर्षित कर रहा है क्योंकि वे किसी भी चीज पर सीधे और ईमानदार नजरिया रखती हैं। उनके पोस्ट और वीडियो में डेटिंग ऐप्स की असलियत , कंसेन्ट की अहमियत, कैजुअल रिलेशनशिप और आधुनिक रिश्तों की चुनौतियां इन सब पर वे क्लियर और फ्रैंक तरीके से बात करती हैं। इस वजह से सीमा आनंद गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय महिला बन चुकी हैं।
सीमा आनंद का नाम तब से और तेजी से वायरल हुआ जब उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया कि एक 15 साल के लड़के ने उन्हें प्रोपोज किया था, जबकि उस वक्त उनकी उम्र 63 साल थी। यह बयान सुनकर इंटरनेट पर लोग हैरान हो गए और उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।
सीमा आनंद ने अपने पॉडकास्ट में फिजिकल नीड, रिश्तों की जरूरत और मानव मन की भावनाओं पर खुलकर बात की। उनका यह खुलेपन और बिंदास अंदाज Gen Z को बहुत पसंद आया। इसी वजह से लोग उन्हें Gen Z का क्रश और इंटरनेट की नई सेंसेशन मानने लगे।