Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बच्चों के नाश्ते की टेंशन होगी खत्म, रोटी और पनीर से घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पिज्जा

सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल करना जरूरी है, जिनसे शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट मिल सकें। अगर बच्चे हेल्दी खाना देखकर मुंह बनाते हैं, तो रोटी और पनीर से बना यह टेस्टी नाश्ता उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
बच्चों के नाश्ते की टेंशन होगी खत्म, रोटी और पनीर से घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पिज्जा
रोटी और पनीर से घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पिज्जा

इस नाश्ते को बनाने के लिए रोटी, पनीर, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी चीजों की जरूरत होगी। इसे पिज्जा की तरह तैयार किया जा सकता है, जिससे बच्चे भी इसे पसंद करेंगे। खास बात यह है कि इसे बच्चों के टिफिन में भी दिया जा सकता है और इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

रोटी और पनीर से तैयार करें हेल्दी नाश्ता

सुबह के नाश्ते में पोषण से भरपूर चीजें खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लिए रोटी और पनीर से बनने वाली यह रेसिपी आजमा सकते हैं। इसका स्वाद पिज्जा जैसा होता है और इसमें सब्जियों के साथ पनीर भी शामिल रहता है, जिससे यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए टेस्टी नाश्ता बन जाता है।

ये भी पढ़ें: स्विगी की रिपोर्ट- भोपालियों को बिरयानी नहीं, पनीर पसंद है

सबसे पहले तैयार करें पनीर की स्टफिंग

इस रेसिपी के लिए आधा कप कटा प्याज, आधा कप कटा टमाटर, आधा कप कटी शिमला मिर्च, बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया लें। अब इसमें जीरा, जीरा पाउडर, काला नमक और 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लें।

रोटी पर लगाएं पिज्जा सॉस और मेयोनीज

नाश्ता बनाने के लिए रोटियां पहले से तैयार करके रख लें। ध्यान रखें कि रोटी को एक तरफ से हल्का कम सेंककर निकालना है। अब रोटी पर पिज्जा सॉस, टोमैटो सॉस और मेयोनीज मिलाकर लगाएं। इसके बाद तैयार पनीर और सब्जियों की स्टफिंग को रोटी पर अच्छी तरह फैलाएं।

तवे पर धीमी आंच में सेंकें रोटी

अब एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का बटर या घी लगाएं। तवा गर्म होने के बाद स्टफिंग लगी रोटी को पनीर वाली तरफ से तवे पर रखें और धीमी आंच पर पकने दें। जब पनीर वाली तरफ से स्टफिंग हल्की सिंक जाए, तो रोटी को पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें।

Breaking News

पिज्जा की तरह काटकर करें सर्व

रोटी अच्छी तरह सिंक जाने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें और पिज्जा की तरह टुकड़ों में काट लें। इसके ऊपर पिज्जा सीजनिंग डालकर बच्चों और बड़ों को सर्व करें। स्वाद में यह नाश्ता पिज्जा जैसा लगेगा, इसलिए बच्चों को भी पसंद आ सकता है। इसे सुबह के नाश्ते के साथ बच्चों के टिफिन में भी दिया जा सकता है।

प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का मिलेगा पोषण

इस नाश्ते में इस्तेमाल होने वाली रोटी से शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जबकि पनीर प्रोटीन और कैल्शियम सहित कई पोषक तत्वों का स्रोत है। वहीं प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों से फाइबर और विटामिन मिलते हैं। इस तरह रोटी और पनीर से तैयार यह नाश्ता सुबह के खाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts