Weather Update :20 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंधी-तूफान और बारिश के लिए रहें तैयार

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है, लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी भी जारी की है । भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार अगले कुछ घंटों में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वि शेष मौसम अलर्ट जारी किया गया है।
20 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, असम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मेघालय और सिक्किम में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।
यह 20 राज्यों में आंधी-तूफान
- दिल्ली
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- राजस्थान
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- हरियाणा
- जम्मू-कश्मीर
- झारखंड
- पश्चिम बंगाल
- केरल
- असम
- ओडिशा
- आंध्र प्रदेश
- कर्नाटक
- तेलंगाना
- मेघालय
- सिक्किम
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, लेकिन तेज हवाओं का खतरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। राजधानी लखनऊ में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, लेकिन राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। आगरा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बिजनौर, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, एटा और अलीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
बिहार में भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। भोजपुर, सिवान, बक्सर, गया, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर और किशनगंज समेत कई जिलों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। राजधानी भोपाल में तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। वहीं नर्मदापुरम, विदिशा, खरगोन, छतरपुर, बालाघाट, मंडला, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, आगर मालवा, राजगढ़ और शाजापुर में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी कई जिलों में मौसम बदलने वाला है। जयपुर में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अलवर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नागौर और अजमेर में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: Zero Shadow Day : मध्य प्रदेश के 14 जिलों में महा-खगोल उत्सव, परछाई गायब होने का यह है राज...
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम रहेगा खराब
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रह सकता है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू, सोलन, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और किन्नौर में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी सक्रिय हुआ मानसून
असम, मेघालय और सिक्किम में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। गुवाहाटी और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी और कृष्णागिरि जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की सलाह, सतर्क रहें लोग
मौसम विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है, वहां लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आने वाले 24 से 48 घंटे कई राज्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन की सलाह पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।












