Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर में दो उग्रवादी गुटों के बीच खूनी संघर्ष, गोलीबारी में 3 उग्रवादियों की मौत

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार सुबह दो विरोधी नगा उग्रवादी गुटों के बीच भारी गोलीबारी हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 4 उग्रवादियों की मौत हो गई।
मणिपुर में दो उग्रवादी गुटों के बीच खूनी संघर्ष, गोलीबारी में 3 उग्रवादियों की मौत

मणिपुर में एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। राज्य के नोनी जिले में बुधवार सुबह दो विरोधी उग्रवादी गुटों के बीच हुई भारी गोलीबारी में कम से कम 4 उग्रवादियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष अलग-अलग नगा उग्रवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं।

सुबह 4 बजे हुई भारी गोलीबारी

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 4 बजे नोनी जिले में दो विरोधी गुटों के कैडरों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। इस दौरान दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई, जिसमें कम से कम चार उग्रवादियों की जान चली गई।

Manipur Violence

नगा उग्रवादी संगठनों के कैडर शामिल होने की आशंका

शुरुआती जानकारी में गोलीबारी के पीछे जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेंचुई) और उसके विरोधी गुट के सदस्यों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, घटना के कारणों और दोनों पक्षों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts