18 राज्यों में बारिश का अलर्ट! 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने किया सावधान
देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 6 अगस्त को 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तेज हवाओं, बिजली गिरने, जलभराव और बाढ़ का खतरा बताया गया है। असम, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
Aditi Rawat
6 Aug 2026




























