Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sharad Pawar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

NCP (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिल गई है। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आईं। PM नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनका हालचाल जाना।
Sharad Pawar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को बुधवार, 4 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी दे दी गई। दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने मेडिकल जांच और निगरानी के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे मुंबई स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

खांसी और सीने में दर्द के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार को 2 नवंबर को खांसी और प्लुरिटिक सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा था। अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और अध्यक्ष डॉ. परवेज ग्रांट ने उनकी स्थिति स्थिर बताते हुए कहा कि वे ठीक हैं।

Sharad Pawar

मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, चिंता की बात नहीं

पवार के परिवार के मित्र विट्ठल मनियार ने बताया कि उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट संतोषजनक आई हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर शरद पवार का हालचाल जाना। पीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनके महत्व का भी जिक्र किया।

सुप्रिया सुले ने भी दी थी स्वास्थ्य की जानकारी

इससे पहले शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने बताया था कि उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पैरामीटर स्थिर हैं। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा था। बताया गया कि महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों के हालिया दौरों के बाद उनकी तबीयत को देखते हुए मेडिकल जांच कराई गई थी। शरद पवार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts