विश्नोई गैंग की धमकी का नया कनेक्शन! पकड़े गए 7 आरोपियों की कॉल डिटेल में आया ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम

इंदौर। शहर के बिल्डर को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर वसूली की कोशिश के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ने के साथ एक और नाम सामने आया है। पुलिस की जांच में पकड़े गए सात आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल में हरियाणा के विक्की बॉक्सर का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी उसके संपर्क में थे। अब पुलिस विक्की बॉक्सर पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है और उसकी तलाश के लिए एक टीम हरियाणा भेजने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें: हड़ताल से पहले रविवार को खुले इंदौर के 800 बैंक: आज निपटा लें जरूरी काम; कल से तीन दिन रहेंगे बंद
बिल्डर को धमकी के बाद शुरू हुई थी जांच
शहर के बिल्डर विवेक दम्मानी को कथित तौर पर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हेरी बॉक्सर के नाम पर वसूली के लिए धमकी मिली थी। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने गैंग से कथित तौर पर जुड़े राजपाल चंद्रावत, कुलदीप, राहुल बाबा, सोनू, सचिन समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इनमें से कुछ आरोपियों को अन्य मामलों में जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जबकि चार आरोपियों की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच ने की।
ये भी पढ़ें: फातिमा ने सलमान खान से कही दिल की बात, ‘सर, मैं कुछ कहना चाहती हूं...’ सुनकर चौंक गए बिग बॉस के दर्शक!
मोबाइल कॉल डिटेल से सामने आया नया नाम
सातों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच की तो जांचकर्ताओं को विक्की बॉक्सर नाम के व्यक्ति से संपर्क की जानकारी मिली।पुलिस के अनुसार, आरोपियों और विक्की बॉक्सर के बीच संपर्क की कड़ियां सामने आई हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों के बीच किस तरह की बातचीत हुई और धमकी व कथित वसूली के मामले में विक्की की क्या भूमिका थी।
ये भी पढ़ें: न कॉल, न मैसेज, न किया कोई पेमेंट... फिर भी खाते से उड़ गए 99 हजार रुपये! युवक के होश उड़े
इनाम घोषित करने की तैयारी, हरियाणा जाएगी टीम
पुलिस अब विक्की बॉक्सर की तलाश में जुट गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम हरियाणा भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस उसकी भूमिका की पुष्टि करने के लिए कॉल डिटेल, संपर्क और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।जांच में भूमिका स्पष्ट होने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उस पर इनाम घोषित किए जाने की तैयारी भी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 107 साल के इतिहास में Bentley ने लॉन्च की अपनी पहली EV Torcal, 600 किलोमीटर है रेंज, देगी कंपनी का वही पुराना फील
प्रदेश में कई कारोबारियों को मिली धमकियां
लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में व्यापारियों और बिल्डरों को धमकी दिए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इंदौर, भोपाल और खरगोन सहित अन्य शहरों में भी कारोबारियों को धमकी मिलने की शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं।इनमें से कई मामलों की जांच अब एसटीएफ को सौंपी गई है, जबकि कुछ मामलों में स्थानीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां भी कार्रवाई कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी से हड़कंप, कांग्रेस नेता कुकरेजा मामले में शोएब ढेबर से पूछताछ
35 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी का दावा
एसटीएफ से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े मामलों में अब तक 35 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अलग-अलग मामलों में पुलिस और जांच एजेंसियां आरोपियों की भूमिका, आपसी संपर्क और धमकी के पीछे इस्तेमाल किए गए नेटवर्क की जांच कर रही हैं।




















