हड़ताल से पहले रविवार को खुले इंदौर के 800 बैंक: आज निपटा लें जरूरी काम; कल से तीन दिन रहेंगे बंद

इंदौर। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले रविवार को इंदौर की बैंक शाखाएं खुलीं। आम ग्राहकों और कारोबारियों को लगातार कई दिन बैंक बंद रहने से होने वाली परेशानी से राहत देने के लिए आज रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियमित कामकाज किया गया।इंदौर में अलग-अलग बैंकों की करीब 800 शाखाएं रविवार को निर्धारित समय पर खुलीं। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह पहुंचकर नियमित कामकाज शुरू किया। ग्राहकों को भी एसएमएस के माध्यम से रविवार को शाखाएं खुले रहने की सूचना दी गई थी।
संबंधित खबर: हरदा में एक दिवसीय हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, निकाली वाहन रैली
पांच दिन तक बैंक बंद रहने की बन रही थी स्थिति
दरअसल, शनिवार को भी बैंक अवकाश था और इसके अगले दिन रविवार होने के कारण शाखाएं सामान्य तौर पर बंद रहतीं। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में लगातार पांच दिन तक बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी।ग्राहकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से रविवार को शाखाएं खोलकर कामकाज करने का आग्रह किया गया। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के संगठनों ने भी इस आग्रह पर सहमति जताते हुए रविवार को शाखाएं खोलने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: न कॉल, न मैसेज, न किया कोई पेमेंट... फिर भी खाते से उड़ गए 99 हजार रुपये! युवक के होश उड़े
आज खाते से जुड़े काम निपटाने का मौका
रविवार को बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज किया गया। ग्राहकों को खाते से जुड़े जरूरी कार्य, बैंकिंग संबंधी प्रक्रिया और अन्य उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने का मौका मिला।बैंक अधिकारियों के अनुसार, ग्राहकों को रविवार को शाखाएं खुले रहने की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी गई थी। उनसे अपील की गई थी कि बैंक से संबंधित जो जरूरी काम हैं, उन्हें हड़ताल शुरू होने से पहले रविवार को ही पूरा कर लें।
ये भी पढ़ें: 107 साल के इतिहास में Bentley ने लॉन्च की अपनी पहली EV Torcal, 600 किलोमीटर है रेंज, देगी कंपनी का वही पुराना फील
12 हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे
इंदौर में विभिन्न बैंकों में करीब 12 हजार अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।सोमवार से हड़ताल शुरू होने के बाद तीन दिन तक बैंक शाखाओं में ताले लगे रहेंगे और नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। हालांकि डिजिटल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाओं की उपलब्धता संबंधित बैंक और सेवा के अनुसार बनी रह सकती है।
ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी से हड़कंप, कांग्रेस नेता कुकरेजा मामले में शोएब ढेबर से पूछताछ
कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
रविवार को बैंक खोलने से सबसे ज्यादा राहत व्यापारियों और कारोबारियों को मिलने की उम्मीद है। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने का असर कारोबार से जुड़े भुगतान, जमा और अन्य बैंकिंग कार्यों पर पड़ सकता था।इसी को देखते हुए रविवार को बाजार बंद होने के बावजूद कई व्यापारियों ने अपने अकाउंट और बैंकिंग कार्य देखने वाले कर्मचारियों को काम पर बुलाया। इन कर्मचारियों ने बैंक पहुंचकर जरूरी काम निपटाए।
ये भी पढ़ें: MP में शिक्षकों का बड़ा आंदोलन! TET समेत 3 मांगों को लेकर भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना
हड़ताल से पहले बैंकिंग व्यवस्था सामान्य रखने की कोशिश
बैंक अधिकारियों का कहना है कि रविवार को शाखाएं खोलने का उद्देश्य ग्राहकों को हड़ताल से पहले बैंकिंग संबंधी जरूरी काम निपटाने का अवसर देना है। इससे लगातार पांच दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने से पैदा होने वाली परेशानी को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा।



















