Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

107 साल के इतिहास में Bentley ने लॉन्च की अपनी पहली EV Torcal, 600 किलोमीटर है रेंज, देगी कंपनी का वही पुराना फील

इसे नॉर्थ-वेस्ट इंग्लैंड के Crewe में बेंटले के हेडक्वार्टर में ही डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। कंपनी ने इसमें अपनी पारंपरिक लग्जरी कारीगरी को लेटेस्ट इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और एकदम नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ मिलाया है।
107 साल के इतिहास में Bentley ने लॉन्च की अपनी पहली EV Torcal, 600 किलोमीटर है रेंज, देगी कंपनी का वही पुराना फील
Bentley ने लॉन्च की अपनी पहली EV Torcal

लंदन।ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Bentley ने आखिरकार EV सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपने 107 साल के इतिहास की पहली फुल-इलेक्ट्रिक कार 'Torcal' लॉन्च की है। यह नई इलेक्ट्रिक SUV बेंटले के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है, क्योंकि अब लग्जरी ब्रांड्स भी देख रहे हैं कि अमीर ग्राहकों का रुझान हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कारों की तरफ कितना लंदन में पेश हुई Torcal, बेंटले की लाइन-अप में Continental GT, Flying Spur और Bentayga के बाद चौथा मॉडल होगी। इसे नॉर्थ-वेस्ट इंग्लैंड के Crewe में बेंटले के हेडक्वार्टर में ही डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। कंपनी ने इसमें अपनी पारंपरिक लग्जरी कारीगरी को लेटेस्ट इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और एकदम नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ मिलाया है।

Renault Duster Strong Hybrid  की लॉन्च डेट आई सामने, 17 अक्टूबर को होगी एंट्री , Grand Vitara और Hyryder को देगी टक्कर

2.20 करोड़ से शुरु

Torcal की शुरुआती कीमत 1,73,000 पाउंड (करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपए) रखी गई है। यह कीमत Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार 'Luce' से काफी कम है, जिसकी कीमत लगभग 5,50,000 यूरो ( 6 करोड़ रुपए)  बताई गई थी। Ferrari ने Bentley से करीब तीन महीने पहले ही Luce को लॉन्च किया था, जिसके डिजाइन को लेकर एक्सपर्ट्स की मिली-जुली राय देखने को मिली थी। बेंटले का मानना है कि अब अमीर खरीदार तेजी से EV की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। CNBC के 'Squawk Box Europe' पर बात करते हुए बेंटले मोटर्स के चेयरमैन और CEO फ्रैंक-स्टेफेन वालिसर ने कहा कि Torcal बेंटले की रेंज में एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर आएगी और इसे सभी मार्केट से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

लग्जरी कार बनाना सालों का प्रॉसेस

वालिसर ने साफ कहा कि Bentley, Ferrari की 'Luce' लॉन्च से कोई सबक नहीं ले रही, क्योंकि लग्जरी कार बनाना कोई छोटा-मोटा काम नहीं बल्कि सालों की प्रोसेस है। उन्होंने बताया कि Bentley करीब चार साल के डेवलपमेंट साइकिल पर काम करती है,  इसलिए अपनी प्लानिंग नहीं बदल सकती कि किसी और कंपनी ने कोई गाड़ी लॉन्च कर दी। उनके मुताबिक Bentley के अमीर ग्राहकों में अब इलेक्ट्रिक कारों को लेकर दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है और कस्टमर्स EV टेक्नोलॉजी को लेकर पहले से ज्यादा अवेयर भी हो रहे हैं। ये बयान ऐसे टाइम पर आए हैं जब कई लग्जरी ब्रांड्स अपनी EV स्ट्रैटेजी पर दोबारा सोच रहे हैं। जैसे Porsche और Lamborghini ने लग्जरी EV सेगमेंट में उम्मीद से कम डिमांड के चलते अपने कुछ इलेक्ट्रिक प्लान्स को स्लो कर दिया है।

यूक्रेन युद्ध मैदान पर तैनात करेगा आर्मी ऑफ रोबोट्स, सबसे खतरनाक मिशन में लगाए जाएंगे

फीचर्स

  • Bentley का Torcal को लेकर अप्रोच बिल्कुल क्लियर है-पावरट्रेन चाहे जो भी हो, गाड़ी सबसे पहले Bentley जैसी ही फील होनी चाहिए
  • कंपनी ने इसके डिजाइन, ड्राइविंग एक्सपीरियंस, साउंड और ओवरऑल फील पर खास फोकस किया है
  • Torcal पांच मीटर लंबी इलेक्ट्रिक SUV है और यह Bentley की अब तक की सबसे छोटी 4-डोर कार भी है
  • इसका व्हीलबेस केबिन में ज्यादा स्पेस देने के लिए डिजाइन किया गया है
  • वहीं इसके छोटे ओवरहैंग्स, लंबा बोनट और सीधा फ्रंट इसे वो दमदार लुक देते हैं जो Bentley अपनी नई डिजाइन लैंग्वेज में चाहती थी
  • रेंज की बात करें तो यह SUV स्पेसिफिकेशन और ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से करीब 600 km तक चल सकती है
  • Bentley का दावा है कि 400kW फास्ट चार्जर से यह 20 मिनट से भी कम में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है
  • कंपनी के मुताबिक सिर्फ 7 मिनट की चार्जिंग में इसमें 100 मील यानी करीब 160 km की रेंज ऐड हो जाती है
  • लॉन्च के समय इसके दो वर्जन उपलब्ध होंगे: Core और S
  • Core वर्जन 810bhp की पावर और 1,194Nm का टॉर्क देता है
  • यह 3.3 सेकंड में 0 से 96.5 Kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 249.4 Kmph है
  • S वर्जन लॉन्च कंट्रोल के साथ 876bhp की पावर और 1,350Nm तक का टॉर्क देता है
  • यह सिर्फ 2.8 सेकंड में 0 से 96.5 Kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, और इसकी टॉप स्पीड 260.7Kmph तक पहुंच जाती है
  • इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की वजह से Torcal  में सुपरकार जैसी रफ्तार के साथ-साथ साल भर इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती है
Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts