Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वैभव सूर्यवंशी को 14 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार रणजी टीम के उप-कप्तान बनें, 15 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी की शुरुआत

पहले मैच में बिहार की टक्कर अरुणाचल प्रदेश से होगी
Follow on Google News
वैभव सूर्यवंशी को 14 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार रणजी टीम के उप-कप्तान बनें, 15 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी की शुरुआत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार रणजी टीम का उप-कप्तान बनाया है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सत्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। टीम का पहला मैच 15 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ है। बिहार टीम की कप्तानी सकीबुल गनी करेंगे। वहीं अगले साल 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिस कारण वैभव का पूरे रणजी सत्र में खेलना मुश्किल है। 

    IPL में 35 गेंदों में जड़ा था शतक

    वैभव इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में तूफानी सैंचुरी मारी थी। वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी वह शतक बना चुके हैं। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में 113 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद अब वह रणजी ट्रॉफी के सत्र 2025-26 में बिहार के लिए बेहतर प्रदर्शन कर अपनी आगे की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे।

    बीसीसीआई के आदेश के बाद सिलेक्शन पैनल बना

    बता दें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के पास रणजी ट्रॉफी में टीम के चयन करने के लिए सिलेक्टर्स नहीं थे। हालांकि, बीसीसीआई के आदेश जारी करने के बाद एसोसिएशन ने दो सदस्यीय पैनल बनाकर टीम का ऐलान किया। साथ ही बोर्ड ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को जल्द से जल्द पांच सदस्यीय सिलेक्शन पैनल नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है।

    बिहार रणजी टीम-2025/26

    पीयूष कुमार सिंह, भाष्कर दुबे, सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts