भारत ने दिल्ली टेस्ट में 518/5 पर पारी घोषित की, यशस्वी-शुभमन गिल ने खेली शतकीय पारी

जायवाल ने 258 गेंदों पर बनाए 175 रन, शुभमन गिल ने 129 रनों की नाबाद पारी खेली
Follow on Google News
भारत ने दिल्ली टेस्ट में 518/5 पर पारी घोषित की, यशस्वी-शुभमन गिल ने खेली शतकीय पारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन 518 रन 5 विकेट के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी है। शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की शतकीय पारी खेली जबकि यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए।

    175 पर रन आउट हुए यशस्वी 

    भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारत की पारी में यशस्वी जायवाल ने 258 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली। पारी में उन्होंने 22 चौके लगाए। यशस्वी ने 145 गेंदो में अपना शतक पूरा किया। लेकिन 175 के स्कोर पर टैगेनारिन चंद्रपाल ने रन आउट कर पवैलियन भेजा। उनके बाद आए नीतिश कुमार रेड्डी और शुभमन गिल ने तेजी से पारी को आगे बढ़ाया दोनों के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई।

    Twitter Post

     

    भारत की पहली इनिंग

    टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायवाल और केएल राहुल ने बेहतर शुरूआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 58 रनों की पार्टनरशिप हुई। केएल राहुल ने 38 की पारी खेली। वहीं कप्तान शुभमन गिल करियर के दूसरे टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से 196 बॉल में 129 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली। इसके अतिरिक्त नीतिश कुमार रेड्डी ने 43 और ध्रूव जुरेल ने 44 रनों का योगदान दिया।

    टीम इंडिया प्लेइंग-11

    यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (C), केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

    वेस्ट इंडीज प्लेइंग-11

    तेज नारायण चंद्रपाल, जॉन कैम्पबेल, एलिक अथानाज, शाई होप, रोस्टन चेस(C), टेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वॉरीकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts