Bihar Election 2025 :जनसुराज ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट

जनसुराज ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य के दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। इसी बीच सोमवार को प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की दूसरी लिस्ट में 65 कैंडिडेट्स के नाम हैं।

    बता दें कि पहली लिस्ट में जनसुराज ने 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की थी, जिसमें से 49 उम्मीदवार ऐसे थे जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। वहीं, दो उम्मीदवार पहले लड़ चुके हैं। अब तक जनसुराज की तरफ से अभी तक कुल 116 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा चुकी है।

    दूसरी सूची में SC, ST सहित सामान्य सीटों पर प्रत्याशी घोषित

    जनसुराज ने विधानसभा चुनवा की दूसरी लिस्ट में एससी, एसटी सहित सामान्य वर्ग के कई नामों को सूची में शामिल किया है। इनमें 19 एससी, 1 एसटी और 45 सामान्य वर्ग की सीटों के नामों पर मुहर लगाई गई है। जनसुराज ने सामाजिक समीकरण को खास साधा है। इनमें अति पिछड़ा वर्ग की 14, 10 हिंदू सहित 4 मुस्लिम कैंडिडेट्स शामिल है। 

    Twitter Post

     

    प्रशांत किशोर: सभी वर्गों को मौका दे रही जनसुराज

    प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी तक हमलोगों ने 116 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुके हैं। जन सुराज ने हर समाज के लोगों को टिकट दिया है। जबकि दूसरे दल के लोग बस जाति के नाम राजनीति करते हैं.। लेकिन, जन सुराज पार्टी सभी वर्ग के लोगों को मौका दे रही है। आगे वे बोले कि 116 नामों में से 70 अति पिछड़ा समाज के लोग चुनाव लड़ेंगे। पार्टी उनको चुनाव लड़ने की साधन प्रदान करेगी। बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई पार्टी एक तिहाई सीट पर अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका दे रही है।

    भागलपुर से चुनाव लड़ेगे अभयकांत झा

    जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें भागलपुर से सीनियर वकील अभयकांत झा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार के क्षेत्र हरनौत से कमलेश पासवान को मैदान में उतारने का फैसला लिया गया। वहीं नौतन से संतोष चौधरी, रक्सौल से भुवन पटेल, नरकटिया से लाल बाबू पटेल, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, चिरैया से संजय सिंह, शिवहर से नीरज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts