Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ताजमहल परिसर में लगी आग, इमारत और परिसर पूरी तरह से सुरक्षित

ताजमहल परिसर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिस गेट के पास आग लगी, वह गेट 2018 से सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के लिए बंद है।
Follow on Google News
ताजमहल परिसर में लगी आग, इमारत और परिसर पूरी तरह से सुरक्षित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आगरा। ताजमहल परिसर में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग मुख्य गुंबद से लगभग 300 मीटर दूर, दक्षिणी गेट के पास लगी। घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारी और टोरेंट पावर की टीम सूचना दी। अधिकारियों ने  2 घंटे शटडाउन कर, मरम्मत का काम किया। हालाकिं, घटना रविवार की है, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। गौरतलब है, कि जिस गेट के पास आग लगी, वह गेट 2018 से सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के लिए बंद है।

    Twitter Post

     मरम्मत के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही

    जानकारी के अनुसार, दक्षिणी गेट की दाईं ओर बनी कोठरियों के ऊपर से गुजर रही एलटी (LT) लाइन के एक जॉइंट में अचानक चिंगारी उठी। प्लास्टिक के जॉइंट में आग लगने से कुछ देर तक धुएं का गुबार छाया रहा। सूचना मिलते ही टोरेंट पावर की टीम ने दो घंटे का शटडाउन लेकर मरम्मत का कार्य किया। इसी लाइन से ताजमहल को बिजली आपूर्ति होती है, इसलिए मरम्मत के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रही।

    इमारत और परिसर पूरी तरह सुरक्षित: ASI

    ASI की सुपरिटेंडेंट स्मिथा एस. कुमार ने बताया, रविवार सुबह करीब 8 बजे टोरेंट पावर की एलटी लाइन में स्पार्क हुआ था। सूचना मिलते ही टोरेंट पावर की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत मरम्मत कर दी गई। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इमारत और परिसर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    दक्षिणी गेट पहले से बंद है: एएसआई अधिकारी

    ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि जैसे ही बिजली आपूर्ति बाधित हुई, तुरंत UPS (अनइंटरप्टेड पावर सप्लाई) सिस्टम सक्रिय हो गया था। इस कारण किसी भी व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ताजमहल का दक्षिणी गेट 2018 से सुरक्षा कारणों से बंद है, और इस मार्ग से पर्यटकों का प्रवेश पहले से ही प्रतिबंधित है। स्मारक की संरचना और सुरक्षा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts