Aakash Waghmare
12 Oct 2025
Aakash Waghmare
11 Oct 2025
Aakash Waghmare
10 Oct 2025
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह आज 28 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर फैंस से लेकर क्रिकेटर्स रिंकू को बधाई दे रहे हैं। बीसीसीआई ने रिंकू को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।
एशिया कप 2025 के लिए रिंकू सिंह को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल जरूर किया गया था, लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि फाइनल से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे, जिसके बाद फाइनल की अंतिम-11 में रिंकू को शामिल किया गया था, महामुकाबलें में रिंकू सिंह को महज 1 गेंद खेलने का मौका मिला था, जिसपर रिंकू ने चौका लगाकर टीम इंडिया के लिए विनिंग शॉट खेलकर भारत को 9वीं बार विजेता बनाया था।
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ. इनके पिता खानचंद्र सिंह है, जो एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते थे। वहीं मां का नाम वीना देवी है। रिंकू के दो भाई बहन हैं जीतू सिंह और नेहा सिंह। इन्हें कोचिंग मसूदुज़-ज़फ़र अमिनी, सुरेश शर्मा, मंसूर अहमद से मिली हैं। पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी शिक्षा 9वीं क्लास तक ही हुई है। रिंकू अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर के हैं दरअसल परिवार में आर्थिक तंगी होने के कारण इन्होंने क्रिकेटर बनने के सपनें की उम्मीद एक बार टूट चुकी है। वहीं छोटा भाई ऑटो रिक्शा चलाता था और दूसरा भाई कोचिंग सेंटर में नौकरी करके घर का खर्च चलाता था। इन परेशानियों में क्रिकेटर आसान नहीं थी। हार मान कर इन्होंने नौकरी करने का फैसला किया. लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी। दरअसल ज्यादा पढ़ा लिखा ना होने के कारण झाड़ू मारने की नौकरी मिली थी।
रिंकू सिंह की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से लखनऊ में इस साल 8 जून को सगाई हुई। जहां दोनों की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित की गई थी। दोनों की शादी की डेट 18 नवंबर तय की गई थी। लेकिन फिलहाल यह टाल दी गई है। खबरों की मानें तो अब उनकी शादी फरवरी 2026 होने की संभावना है। बता दें कि इसी साल जनवरी में क्रिकेटर रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ था। सांसद प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद है। बता दें कि प्रिया सरोज की एक सहेली के पिता क्रिकेटर रहे हैं जिनकी रिंकू से जान पहचान है। सहेली के पिता ने ही प्रिया की रिंकू से मुलाकात कराई थी।
26 साल की सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था।
आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने सबसे अधिक नाम कमाया था। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रिंकू ने केवल 21 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बल्लेबाजी के दौरान रिंकू ने 6 छक्के और एक चौका लगाया था। वहीं नामुमकिन से लग रहे स्कोर को रिंकू सिंह ने छीन लिया था। इस रोमांचक मैच में उन्होंने यश दयाल के अंतिम ओवर में पांच सिक्स जड़कर गुजरात के मुंह से जीत छीन ली थी।