PlayBreaking News

Women's World Cup 2025 : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद मुश्किल में टीम इंडिया, अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जानें समीकरण

Follow on Google News
Women's World Cup 2025 : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद मुश्किल में टीम इंडिया, अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जानें समीकरण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। 12 अक्टूबर (रविवार) को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक ओवर शेष रहते 331 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

    ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने शानदार 142 रनों की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अंत में एलिस पेरी ने 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत तक पहुंचाया।

    टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार

    यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले भारत को साउथ अफ्रीका ने भी 3 विकेट से हराया था। 4 मैचों के बाद भारत के खाते में अब 4 अंक हैं। टीम ने दो मैच जीते और दो हारे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया 7 अंकों के साथ पहले, इंग्लैंड 6 अंकों के साथ दूसरे, भारत तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथे स्थान पर है।

    330 रन भी नहीं बना सकी भारतीय टीम

    भारतीय टीम की गेंदबाजी एक बार फिर फ्लॉप रही। पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम 251 रन नहीं बचा पाई और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 रनों का विशाल स्कोर भी नहीं डिफेंड कर सकी। यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया है। टीम के लिए स्मृति मंधाना (80) और प्रतिका रावल (75) ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन गेंदबाजों की नाकामी के कारण जीत हाथ से फिसल गई।

    अंकतालिका और नेट रन रेट का समीकरण

    ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारत को न सिर्फ अंक तालिका में नुकसान हुआ बल्कि नेट रन रेट (NRR) भी प्रभावित हुआ है।

    भारत - 4 मैच, 4 अंक, नेट रन रेट +0.682

    ऑस्ट्रेलिया - 7 अंक, +1.353 NRR

    इंग्लैंड - 6 अंक, +1.864 NRR

    सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब कम से कम दो मैच जीतने होंगे।

    टॉप-4 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, ऐसे में आने वाले मुकाबले भारत के लिए “करो या मरो” जैसे साबित होंगे।

    भारत के बचे हुए मुकाबले

    19 अक्टूबर - बनाम इंग्लैंड (इंदौर)

    23 अक्टूबर - बनाम न्यूजीलैंड (नवी मुंबई)

    26 अक्टूबर - बनाम बांग्लादेश (नवी मुंबई)

    टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह

    अगर भारत तीनों मैच जीतता है: भारत के 10 अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।

    अगर भारत दो मैच जीतता है: भारत के 8 अंक होंगे। इस स्थिति में नेट रन रेट अहम भूमिका निभाएगा। अगर इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका हारती हैं, तो भारत को फायदा हो सकता है।

    अगर भारत सिर्फ एक मैच जीतता है: भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। ऐसे में न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका आगे निकल सकती हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ अगला मुकाबला होगा निर्णायक

    भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है, जो अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रही है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। यदि भारत इंग्लैंड को हरा देता है, तो टीम के आत्मविश्वास में बड़ा इजाफा होगा और सेमीफाइनल की राह भी साफ हो जाएगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts