Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्मृति मंधाना ने रचा कीर्तिमान, वन-डे में 5 हजार पूरे करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी

स्मृति मंधाना ने रचा कीर्तिमान, वन-डे में 5 हजार पूरे करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विशाखापट्टनम। आईसीसी विमेंस वर्ल्ड 2025 का 13वां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। मैच में भारत की बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। दरअसल मंधाना ने वन-डे करियर के 5 हजार रन पूरे करने वाली सबसे युवा विमेंस प्लेयर बनीं है।

    पॉवरप्ले में भारत की तेजतर्रार शुरुआत

    बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम को ओपनर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत शुरुआत दिलाई। 10 ओवर के पावरप्ले-1 में टीम ने बिना विकेट गंवाएं 58 रन बना डाले। स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 80 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं मंधाना के साथ उतरी प्रतिका रावल ने 96 बॉल पर 75 रन बनाएं पारी में उन्होंने 10 बाउंड्री और 1 सिक्स लगाया। स्मृति 80 रन के स्कोर पर सोफी मोलेनिक्स का शिकार बनी जबकि प्रतिमा रावल 75 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनी।

    Twitter Post

     

    मंधाना 5 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय

    स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर के 5,000 रनों के आंकड़ा छू लिया है। वे ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला और दुनिया की पांचवी क्रिकेटर बनीं हैं। इनसे आगे मिताली राज हैं मिताली के ODI करियर में 7,805 रन हैं। इसके अलावा मंधाना ने वन-डे करियर में 600 बाउंड्री के आंकड़े को भी पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रलिया आज के मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है टीम में जॉर्जिया वेयरहम की जगह सोफी मोलेनिक्स को मौका मिला है। वहीं भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts