People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अमृतसर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, कई घायल, 35 लोग गिरफ्तार
    सोमवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सेशन, AAP ने दी बॉयकॉट की धमकी
    शारजाह में जहाज पर गिरा प्रोजेक्टाइल, क्रू मेंबर्स सुरक्षित, राहत-बचाव कार्य शुरू
    हम पर हमला करने वालों को छोड़कर होर्मुज स्ट्रेट सबके लिए खुला है: ईरानी राष्ट्रपति
    24 से 27 मार्च तक गुजरात दौरे पर केजरीवाल और मान, पहले पहुंचेंगे राजकोट
    अमृतसर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, कई घायल, 35 लोग गिरफ्तार
    एनर्जी फैसिलिटीज को निशाना बनाया तो होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद, ईरान की चेतावनी
    दक्षिणी लेबनान में IDF के हमले तेज, कासमिया पुल पर जबरदस्त अटैक
    तमिलनाडु चुनाव: AIADMK-BJP कितनी सीटों पर लड़ेंगी, सोमवार को होगा ऐलान
    दक्षिणी लेबनान में IDF के हमले तेज, कासमिया पुल पर किया हमला
    मिडिल ईस्ट संकट: श्रीलंका में 25% और महंगा हुआ तेल, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम
    सीएम का एक्शन, सीधी कलेक्टर, गुना एसपी को हटाया
    तमिलनाडु चुनाव: AIADMK-BJP कितनी सीटों पर लड़ेंगी, सोमवार को होगा ऐलान
    क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 6 महीने बाद लेह पहुंचे
    CG : अंबिकापुर में आवारा कुत्तों ने ली 15 हिरणों की जान
    शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन:, ईरान-इजराइल तनाव के कारण फैसला
    राउत बोले- मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ
    लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया
    पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर
    सोमवार को वडोदरा में कांग्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी
    कैबिनेट विस्तार के बाद उत्तराखंड में विभागों का बंटवारा, कई मंत्रियों की जिम्मेदारियां बदलीं
    लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल
    वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री
    पश्चिम बंगाल के भवानीपुर से आज से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी ममता बनर्जी
    'ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स' में पहले नंबर पर पाकिस्तान, 2013 के बाद सबसे ज्यादा मौतें
    CM योगी ने जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, 28 मार्च को उद्घाटन करेंगे PM मोदी
    होर्मुज आइलैंड के पास F-15 फाइटर जेट को मार गिराने का ईरान का दावा
    गाजियाबाद में लड़की समेत 3 लोग गिरफ्तार, ISI के सबसे बड़े मॉड्यूल का खुलासा
    होर्मुज के पास उतारी परमाणु पनडुब्बी, क्रूज मिसाइलों से लैस
    कतर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे की पुष्टि, 6 लोगों की मौत,एक लापता
    ईरान युद्ध के दौरान 145 मिसाइल और 246 ड्रोन रोके गए
    PM मोदी शाम को करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार अलर्ट
    अनाया बांगर ने जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद पापा संजय बांगर के साथ शेयर की फोटो
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    India-US ट्रेड डील फाइनल :भारत पर 50% नहीं अब सिर्फ 18% टैरिफ, जानें किस सेक्टर को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

    भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील पर सहमति बन गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगने वाला कुल अमेरिकी टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है। रूसी तेल खरीद को लेकर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैरिफ भी हटाया जाएगा, जिससे भारतीय निर्यात और द्विपक्षीय व्यापार को बड़ी मजबूती मिलेगी।
    Publish Date: 3 Feb 2026, 9:37 AM (IST)Updated On: 4 Feb 2026, 9:36 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    फाइल फोटो
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। भारत और अमेरिका के बीच जिस ट्रेड डील को लेकर बीते कई महीनों से अनिश्चितता बनी हुई थी, उस पर आखिरकार सहमति बन गई है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद इस बड़े व्यापार समझौते की घोषणा की। इसके तहत अमेरिका ने भारत पर लगाया गया कुल टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय जुड़ गया है।

      क्या है India-US Trade Deal का मुख्य फैसला?

      डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, भारत पर अब सिर्फ 18% रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होगा। इससे पहले अमेरिका ने भारत पर 25% बेस टैरिफ लगाया था और रूस से कच्चा तेल खरीदने के आरोप में अगस्त 2025 में 25% अतिरिक्त पेनल्टी जोड़ दी थी। इस तरह भारत पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया था।

      अब व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि, रूस से तेल खरीद को लेकर लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ पूरी तरह हटा लिया जाएगा।

      मोदी-ट्रंप फोन कॉल के बाद बड़ा ऐलान

      सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रंप ने दावा किया कि बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक राजनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई और भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने पर सहमति जताई।

      रूस नहीं, अमेरिका और वेनेजुएला से तेल?

      ट्रंप के अनुसार, भारत अब अमेरिका से ज्यादा कच्चा तेल खरीदेगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वेनेजुएला से तेल आयात करने की संभावना पर भी सहमति बनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि, इससे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी और वैश्विक शांति की दिशा में कदम बढ़ेगा।

      ‘Buy American’ नीति और 500 अरब डॉलर का लक्ष्य

      डील के तहत भारत ‘Buy American’ नीति के अंतर्गत अमेरिका से 500 अरब डॉलर (करीब 46 लाख करोड़ रुपए) से अधिक का सामान खरीदेगा। इसमें ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पाद, कोयला और अन्य औद्योगिक वस्तुएं शामिल होंगी। ट्रंप ने इसे अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा बूस्ट बताया है।

      ट्रंप के ऐलान के बाद क्या बोले PM मोदी

      ट्रंप के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा- राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत खुशी हुई। ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% करने का फैसला भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए राहत भरा है। इस फैसले के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का दिल से धन्यवाद।

      ट्रंप ने मोदी की तारीफ में क्या कहा?

      डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए लिखा- PM मोदी अपने देश के मजबूत और सम्मानित नेता हैं। हम दोनों ऐसे लोग हैं जो बातें नहीं, काम करके दिखाते हैं।

      India-US Tariff Timeline: पूरा घटनाक्रम

      2 अप्रैल 2025 - अमेरिका ने भारत पर 10% बेसलाइन टैरिफ लगाया

      5 अप्रैल 2025 - 26% टैरिफ का ऐलान

      9 अप्रैल 2025 - 90 दिनों के लिए टैरिफ स्थगित

      31 जुलाई 2025 - 25% रेसिप्रोकल टैरिफ घोषित

      6 अगस्त 2025 - रूस से तेल खरीद पर 25% अतिरिक्त टैरिफ

      27 अगस्त 2025 - कुल टैरिफ 50%

      2 फरवरी 2026 - टैरिफ घटाकर 18%

      भारत अब कम टैरिफ वाले देशों की श्रेणी में 

      भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने NDTV को बताया कि, डील लगभग तय है और कुछ तकनीकी कागजों पर जल्द हस्ताक्षर होंगे। उनके अनुसार, यह समझौता मोदी-ट्रंप के बीच वर्षों से चली आ रही मजबूत दोस्ती का नतीजा है और इससे भारत उन देशों में शामिल हो गया है जिन पर अमेरिका सबसे कम टैरिफ लगाता है।

      दूसरे देशों की तुलना में भारत की स्थिति

      • रूस - 50%
      • ब्राजील - 50%
      • चीन - 34%
      • साउथ अफ्रीका - 30%
      • बांग्लादेश - 20%
      • पाकिस्तान - 19%
      • भारत - 18%
      • यूरोपीय संघ - 15%
      • जापान - 15%

      भारतीय कारोबारियों को क्या फायदा?

      विशेषज्ञों का मानना है कि, टैरिफ घटने से भारतीय गारमेंट, जेम्स-ज्वेलरी, कारपेट, झींगा और होम टेक्सटाइल सेक्टर को सीधा फायदा होगा। अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान अब चीन और बांग्लादेश के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएगा।

      इंडिया गेट की तस्वीर और ‘Arc de Trump’

      ट्रंप ने ट्रेड डील की घोषणा से पहले ‘Truth Social’ पर इंडिया गेट और पीएम मोदी के साथ एक मैगजीन कवर की तस्वीर शेयर की। उन्होंने इंडिया गेट को बहुत खूबसूरत बताते हुए वॉशिंगटन डीसी में अपने नाम से ‘Arc de Trump’ नामक स्मारक बनाने की योजना का जिक्र किया।

      13 महीनों में 7 बार मोदी-ट्रंप बातचीत

      ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों नेताओं के बीच अब तक 7 बार फोन पर बातचीत हो चुकी है। इन वार्ताओं में व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर सहमति बनी है।

      भारत की ऊर्जा जरूरत और कच्चा तेल

      भारत अपनी जरूरत का करीब 96% कच्चा तेल आयात करता है। दिसंबर 2023 में भारत का कच्चा तेल उत्पादन लगभग 5.44 लाख बैरल प्रतिदिन रहा। ऊर्जा आपूर्ति में विविधता लाने के लिए अमेरिका और वेनेजुएला जैसे देशों से तेल खरीदना भारत की रणनीतिक जरूरत माना जा रहा है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Donald Trump

      PM Narendra Modi

      US-India Trade Deal

      India-US Trade Deal

      India US trade talks

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

      होर्मुज पर बढ़ा तनाव:ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

      श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

      मिडिल ईस्ट तनाव का असर:श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

      गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

      गैंगवार की आहट :गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

      भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

      MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

      35KM के लिए हेलिकॉप्टर से बारात!MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

      पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

      इंदौर ब्रजेश्वरी ब्लास्ट केस :पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

      नेतन्याहू की अपील....48 घंटों में ईरान ने दुनिया को खतरे में डाला, अब एकजुट हों सभी देश

      Israel US Iran War :नेतन्याहू की अपील....48 घंटों में ईरान ने दुनिया को खतरे में डाला, अब एकजुट हों सभी देश

       करण औजला शो में टैक्स चोरी के आरोप, सवा करोड़ों से ऊपर का हैं टेक्स लेकिन 27 लाख ही किए जमा

      करण औजला शो में टैक्स चोरी के आरोप, सवा करोड़ों से ऊपर का हैं टेक्स लेकिन 27 लाख ही किए जमा

      ऑनलाइन गेम खेलना पड़ा भारी, युवती से 1 लाख से ज्यादा की ठगी

      ग्वालियर:ऑनलाइन गेम खेलना पड़ा भारी, युवती से 1 लाख से ज्यादा की ठगी

      सीएम का एक्शन : सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को हटाया

      सीएम का एक्शन : सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को हटाया

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....