IND vs PAK :कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया रिएक्शन-हमने मना नहीं किया, हम कोलंबो जा रहे हैं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के असमंजस के बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि हमने खेलने से मना नहीं किया है, हम कोलंबो जा रहे हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया रिएक्शन-हमने मना नहीं किया, हम कोलंबो जा रहे हैं
Photo : ANI
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले 5 फरवरी को आयोजित कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ शब्दों में भारत की स्थिति रख दी। 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित मुकाबले को लेकर पूछे गए सवाल पर सूर्या ने कहा कि टीम इंडिया की सोच बिल्कुल स्पष्ट है। भारत ने कभी भी पाकिस्तान से खेलने से इनकार नहीं किया है। हमारी फ्लाइट बुक हैं, मैच शेड्यूल तय है और हम कोलंबो जाएंगे। 

    सूर्यकुमार यादव का दो टूक-फैसला उनका

    भारतीय कप्तान ने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान के किसी भी फैसले से भारत का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि 15 फरवरी को मैच खेलना है और हम उसी के अनुसार तैयारी कर रहे हैं। एशिया कप का उदाहरण देते हुए सूर्या ने कहा कि वहां भी भारत-पाक मुकाबला हुआ था और अगर इस बार भी मैच होता है तो टीम पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही सूर्या ने टीम इंडिया के शानदार फॉर्म का राज भी बताया। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का और सकारात्मक रखा जाता है, जहां व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जरूरत को प्राथमिकता दी जाती है। खिलाड़ियों को अपनी शैली में खेलने की पूरी आजादी दी जाती है, जिससे प्रदर्शन में निरंतरता बनी रहती है।

    पाकिस्तान के फैसले पर बीसीसीआई और ICC की नजर

    पाकिस्तान द्वारा मैच बहिष्कार की संभावनाओं पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बीसीसीआई की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी और अंतिम फैसला ICC को करना है। वहीं पाकिस्तान की ओर से बताया जा रहा है कि टीम यह कदम अपनी सरकार के निर्देश पर उठा सकती है, हालांकि पीसीबी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अगर पाकिस्तान इस मुकाबले से हटता है तो ICC की ओर से भारी जुर्माना लग सकता है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts