🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Mirzapur :अब ओटीटी नहीं, सिनेमाघरों में दिखेगा गुड्डू भैया और कालीन भैया का भौकाल! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट फाइनली लॉक

मिर्जापुर का भौकाल अब ओटीटी नहीं, सीधे बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुराने किरदारों की वापसी, सत्ता की जंग और पहले से ज्यादा खूनी खेल—इस बार सिंहासन के लिए जंग इतिहास रचने वाली है।
Follow on Google News
अब ओटीटी नहीं, सिनेमाघरों में दिखेगा गुड्डू भैया और कालीन भैया का भौकाल! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट फाइनली लॉक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका इंतजार मिर्जापुर के फैंस सालों से कर रहे थे। मिर्जापुर सीजन 3 के साथ ही मेकर्स ने जिस धमाके का वादा किया था, अब वह बड़े पर्दे पर साकार होने जा रहा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो चुका है—फिल्म की रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म दोनों का खुलासा हो गया है।

    बड़े पर्दे पर उतरने को तैयार मिर्जापुर

    कुछ दिन पहले ही मिर्जापुर: द मूवी की शूटिंग पूरी हुई है और अब मेकर्स थिएट्रिकल रिलीज की तैयारियों में जुट गए हैं। खास बात ये है कि यह फिल्म सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी, न कि पहले ओटीटी पर। इस बात की आधिकारिक घोषणा खुद फरहान अख्तर ने कर दी है।

    खूनी जंग का इशारा करता पोस्टर

    फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस की ओर से सोशल मीडिया पर फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर में रेत पर घसीटा जा रहा सिंहासन, चारों ओर हथियारबंद लोग और सत्ता के लिए छिड़ी जंग—सब कुछ यही चीख-चीखकर कहता है कि इस बार भी गद्दी के लिए खून बहेगा।

    कैप्शन में लिखा है- “अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर।”

    4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक

    मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी अगले साल स्वतंत्रता दिवस के बाद बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर का तूफान आने वाला है।

    मर चुके किरदारों की होगी वापसी

    इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यही है कि इसमें वो सभी किरदार नजर आएंगे, जो सीजन 2 या सीजन 3 में मारे जा चुके थे। यानी कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया- तीनों की दुनिया एक बार फिर आमने-सामने होगी।

    स्टारकास्ट भी है जबरदस्त

    फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    क्या होगी कहानी?

    हालांकि मेकर्स ने अभी कहानी को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म या तो प्रीक्वल होगी या फिर उसी टाइमलाइन का बड़ा विस्तार। दावा किया जा रहा है कि इसका स्केल वेब सीरीज से कई गुना ज्यादा भव्य होगा, जहां मिर्जापुर की सत्ता के लिए एक नया और ज्यादा खूनी खेल खेला जाएगा।

    ओरिजिनल टीम फिर से साथ

    मिर्जापुर: द मूवी को शो के ओरिजिनल क्रिएटर पुनीत कृष्ण ने लिखा है, जबकि निर्देशन की कमान संभाली है गुरमीत सिंह ने। गौरतलब है कि मिर्जापुर का पहला सीजन 2018, दूसरा 2020 और तीसरा 2024 में आया था और अब 2026 में इसकी कहानी सिनेमाघरों में इतिहास रचने को तैयार है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    icon

    Latest Posts