PlayBreaking News

एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा :हॉट-टब में लड़कियों के साथ नहाते दिखे पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन, इन हस्तियों की भी तस्वीरें आईं सामने

अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े 3 लाख दस्तावेज जारी किए, जिनमें बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन, प्रिंस एंड्रयू जैसी हस्तियों की तस्वीरें शामिल हैं। कुछ फाइलों में क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नजर आए, जबकि कई दस्तावेज अभी भी समीक्षा और सुरक्षा कारणों से रोके गए हैं।
Follow on Google News
हॉट-टब में लड़कियों के साथ नहाते दिखे पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन, इन हस्तियों की भी तस्वीरें आईं सामने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत शुक्रवार रात ढाई बजे (भारतीय समय अनुसार) तीन लाख से अधिक दस्तावेज सार्वजनिक किए। इन दस्तावेजों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, हॉलीवुड स्टार क्रिस टकर, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू और अरबपति रिचर्ड ब्रैसन जैसी हस्तियों की तस्वीरें और रिकॉर्ड सामने आए। कुछ फोटोज में क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते और पार्टियों में शामिल नजर आए। 

    दस्तावेजों का पैमाना और रिलीज़

    डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने बताया कि, शुक्रवार को "कई लाख" दस्तावेज जारी किए गए, जबकि आने वाले हफ्तों में और फाइलें सार्वजनिक होंगी।

    • कुल 3,500 से अधिक फाइलें जारी की गईं।
    • 2.5 GB से अधिक तस्वीरें और दस्तावेज शामिल।
    • दस्तावेजों में एपस्टीन से जुड़े कई कानून प्रवर्तन जांचों के सबूत, फोटोज और नोट्स हैं।
    • कुछ फाइलें राष्ट्रीय सुरक्षा या चल रही जांच के कारण अभी रोकी गई हैं।

    मशहूर हस्तियों की तस्वीरें सामने आईं

    • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन
    • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
    • पॉप स्टार माइकल जैक्सन
    • ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू और उनकी पत्नी सारा फर्ग्यूसन
    • अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे
    • हॉलीवुड एक्टर्स केविन स्पेसी और क्रिस टकर
    • अरबपति रिचर्ड ब्रैसन

    कुछ तस्वीरों में बिल क्लिंटन को गिसलेन मैक्सवेल के साथ स्विमिंग पूल में देखा गया, जबकि एक अन्य फोटो में क्लिंटन माइकल जैक्सन और डायना रॉस के साथ नजर आए।

    एपस्टीन फाइल से जुड़ी तस्वीरें...

    पहली तस्वीर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, शांटे डेविस के साथ हैं। दूसरी तस्वीर में बिल क्लिंटन एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

    पहली तस्वीर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, शांटे डेविस के साथ हैं। दूसरी तस्वीर में बिल क्लिंटन एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

    पहली तस्वीर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक स्विमिंग पूल में दो महिलाओं के साथ नहाते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उनके साथ एक महिला बैठी है, जिसका चेहरा छिपा दिया गया है।

    पहली तस्वीर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक स्विमिंग पूल में दो महिलाओं के साथ नहाते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उनके साथ एक महिला बैठी है, जिसका चेहरा छिपा दिया गया है।

    मशहूर गायक माइकल जैक्शन (बाएं), पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (बीच में) और अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे। एक महिला का चेहरा छिपा दिया गया है।

    मशहूर गायक माइकल जैक्शन (बाएं), पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (बीच में) और अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे। एक महिला का चेहरा छिपा दिया गया है।

    पहली तस्वीर में अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन (बाएं) के साथ जेफ्री एपस्टीन। दूसरी तस्वीर में मशहूर गायक माइकल जैक्सन (दाएं), जेफ्री एपस्टीन के साथ नजर आ रहे हैं।

    पहली तस्वीर में अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन (बाएं) के साथ जेफ्री एपस्टीन। दूसरी तस्वीर में मशहूर गायक माइकल जैक्सन (दाएं), जेफ्री एपस्टीन के साथ नजर आ रहे हैं।

    प्राइवेट जेट में प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल के साथ जेफ्री एपस्टीन।

    प्राइवेट जेट में प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल के साथ जेफ्री एपस्टीन।

    ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 7 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। वे 5 महिलाओं की उनकी गोद में लेटे हुए हैं। इसमें घिसलीन मैक्सवेल भी हैं।

    ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 7 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। वे 5 महिलाओं की उनकी गोद में लेटे हुए हैं। इसमें घिसलीन मैक्सवेल भी हैं।

    ट्रंप और क्लिंटन के बयान

    जारी दस्तावेजों में ट्रंप का नाम कम आने के कारण चर्चा रही, जबकि फरवरी 2019 में जारी शुरुआती दस्तावेजों में ट्रंप के नाम को एपस्टीन के निजी विमान की फ्लाइट लॉग्स में देखा गया था। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन ने कहा कि, ट्रंप प्रशासन ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए अधिक पारदर्शी कदम उठाए। बिल क्लिंटन के प्रवक्ता एंजेल उरेना ने स्पष्ट किया कि पूर्व राष्ट्रपति को एपस्टीन के अपराधों की जानकारी नहीं थी और उन्होंने अपराध सामने आने से पहले एपस्टीन से अपने संबंध समाप्त कर लिए थे।

    एपस्टीन के पीड़ित और जांच का दायरा

    न्याय विभाग ने बताया कि, दस्तावेजों की समीक्षा के दौरान एपस्टीन या उनके परिवार से जुड़े 1,200 से अधिक पीड़ितों की पहचान की गई। पीड़ितों के वकीलों से नाम साझा करने को कहा गया, जिसके बाद यह आंकड़ा सामने आया।

    यह भी पढ़ें: Epstein Sex Scandal : 68 नई तस्वीरें जारी, बिल गेट्स-गूगल के सर्गेई ब्रिन समेत कई नामचीन हस्तियां आईं नजर

    कौन थे जेफ्री एपस्टीन?

    1970 के दशक: सेकेंडरी स्कूल में टीचर

    1980 के दशक: अरबपतियों के पैसे मैनेज करने लगे

    1990 के दशक: अमेरिका के रईसों में गिने जाने लगे

    उनकी पार्टियों में शामिल हुए: डोनाल्ड ट्रंप, बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन, स्टीफन हॉकिंग

    जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क के करोड़पति फाइनेंसर थे। 2005 में उन पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा और 2008 में उन्हें दोषी ठहराया गया। 2019 में वे सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार हुए, लेकिन मुकदमे से पहले जेल में उनकी मौत हो गई, जिसे आत्महत्या बताया गया।

    एपस्टीन की करीबी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल को 2021 में नाबालिगों की तस्करी में मदद करने के आरोपों में दोषी ठहराया गया। उन्हें 20 साल की सजा सुनाई गई।

    यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट में माइकल जैक्सन, क्लिंटन समेत कई लोगों के नाम

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts