गुजराती म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी अभिनेत्री और मॉडल इशिका टोरिया अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 80 से अधिक गुजराती म्यूजिक वीडियोज़ में काम कर चुकी इशिका जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के नए गानों और फिल्मों में दिखाई देंगी। गुजराती और पंजाबी प्रोजेक्ट्स के बाद उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में आना दर्शकों के लिए नया आकर्षण माना जा रहा है।
इशिका टोरिया ने गुजराती म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके म्यूजिक वीडियोज़ को युवा दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता मिली है। अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी एंट्री को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनका अलग स्क्रीन प्रेज़ेंस और अनुभव भोजपुरी गानों को नया फ्लेवर देगा।
[instagram-post link="https://www.instagram.com/p/DUUrHCJjMg0/?utm_source=ig_web_copy_link"]
इशिका की भोजपुरी एंट्री को कंफर्म करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के रत्नाकर कुमार ने कहा कि इशिका में टैलेंट और मेहनत का बेहतरीन संयोजन है। उनके जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नई प्रतिभा को पेश किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि इशिका अपने अभिनय और अंदाज़ से भोजपुरी दर्शकों को भी प्रभावित करेंगी।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ने पर इशिका टोरिया ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी म्यूजिक कंपनी के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है। वह आने वाले समय में दर्शकों के लिए कुछ खास और यादगार काम लेकर आने की कोशिश करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर के लिए रत्नाकर कुमार का आभार भी जताया।
इशिका टोरिया वर्ष 2015 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और धीरे-धीरे गुजराती इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। वह अब तक दो गुजराती फिल्मों—‘लव नो भवाड़ो’ और ‘3 चक्करम’—में अभिनय कर चुकी हैं और कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। उनका अनुभव और अलग अंदाज़ उन्हें समकालीन कलाकारों से अलग पहचान देता है।