Naresh Bhagoria
5 Feb 2026
Garima Vishwakarma
5 Feb 2026
Naresh Bhagoria
5 Feb 2026
Naresh Bhagoria
5 Feb 2026
भोपाल। वन विभाग में 12 वर्ष सेवाएं देने के बाद 2013 बैच के आईएफएस विपिन पटेल का इस्तीफा सोशल मीडिया में वायरल होने से महकमे में हड़कंप मच गया है । वहीं 24 घंटे बाद भी उनका रिजाइन वन मुख्यालय नहीं पहुंचा है। पटेल की वर्तमान में पोस्टिंग डीएफओ वर्किंग प्लान जबलपुर में है। चर्चा ये भी है कि पिछले एक साल से डीएफओ विपिन पटेल को एक शीर्ष अधिकारी लगातार परेशान कर रहा था। इस बीच उनके पिता वन मुख्यालय पहुंचे थे और उन्होंने वन बल प्रमुख से बात की।उन्होंने कहा कि विपिन को समझाएं, आखिर विभाग में वे कौन सी परिस्थितियां हैं जिनके कारण इस्तीफा देना पड़ रहा है।
पटेल ने अपना त्यागपत्र मंगलवार शाम IFS एसोसिएशन के वाट्सऐप ग्रुप में पोस्ट करते हुए लिखा कि रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर के डीएफओ के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। अब सेवा छोड़ने का समय आ गया है।
सूत्रों के मुताबिक विभाग में IFS अधिकारी विपिन पटेल को परेशान करने का सिलसिला अनूपपुर डीएफओ की पोस्टिंग के बाद से शुरू हुआ। वह भी तब, जब उन्होंने अनिल कुमार अग्रवाल पिता स्व. साधूराम अग्रवाल बरगंवा (अमलाई) जिला अनूपपुर एवं आकाश साहू निवासी पेन्ड्रा की पीलिंग लेथमशीन (विनियर मशीन) लगाने की अनापत्ति निरस्त की थी। उनके इस निर्णय पर तत्कालीन पीसीसीएफ संरक्षण और वर्तमान में कैम्पा और वर्किंग प्लान के मुखिया मनोज अग्रवाल नाराज हो गए। अग्रवाल ने 8 अगस्त 25 को यह लिखते हुए पटेल से स्पष्टीकरण मांगा कि विनियर उद्योग लाइसेंस से छूट प्राप्त है, ऐसी स्थिति मैं विनियर उद्योग को बंद किया जाना नियम संगत नहीं है। आप अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। पटेल ने इसका दो पेज का जवाब भी दे दिया था, जिसमें उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए अपने आदेश को सही बताया।
IFS अधिकारी प्रदीप वासुदेवा वन महकमे की प्रशासनिक व्यवस्थाओं से दुखी हैं। इन्होंने वर्ष 2007 में इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे रोक दिया था। उन्होंने वाट्सएसेप ग्रुप पर लिखा कि कम से कम विपिन पटेल ने हिम्मत तो जुटाई। जबकि मैं पुरानी पेंशन के लिए पत्र होने के बाद भी बीस साल की सेवा करने के बाद भी निर्णय नहीं ले पाया हूं।
इस पोस्ट एक सीनियर IFS ने लिखा कि 'पटेल जी, चूंकि आपने IFS में केवल 12 वर्ष पूरे किए हैं, इसलिए मैं आपको इतनी जल्दी इस्तीफा देने की सलाह नहीं देता। आपके हित में होगा कि आप कम से कम 20 वर्ष की सेवा पूरी करें।' इस पर उनका जवाब था कि ' नहीं सर। निजी कर्मचारियों की तरह IFS अधिकारियों के लिए कोई नोटिस अवधि नहीं है।'
विपिन पटेल से बात करने की कोशिश कर रहा हूं। उनका फोन बंद जा रहा है। मंगलवार शाम उनका इस्तीफा आईएफएस अधिकारियों के वाट्सऐप ग्रुप में चल रहा था।
एचएस मोहंता, अध्यक्ष, IFS एसोसिएशन
IFS विपिन पटेल का अभी तक मेरे पास कोई इस्तीफा नहीं आया है। मैंने इसकी वजह जानने के लिए जबलपुर सीसीएफ को पटेल से बात करने के लिए कहा है।
वीएन अंबाड़े, वन बल प्रमुख