PlayBreaking News

Epstein Sex Scandal :68 नई तस्वीरें जारी, कई नामचीन हस्तियां आईं नजर, ब्लैकआउट से रहस्य बरकरार

अमेरिका के हाउस डेमोक्रेट्स ने जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी 68 नई तस्वीरें जारी की हैं। इनमें बिल गेट्स, सर्गेई ब्रिन, वुडी एलन और नोम चॉम्स्की जैसी हस्तियां नजर आईं। तस्वीरों का मतलब अपराध नहीं, बल्कि एपस्टीन (Epstein Sex Scandal) के सामाजिक संपर्कों को दर्शाना है। अमेरिकी न्याय विभाग जल्द सभी फाइलें सार्वजनिक करेगा।
Follow on Google News
68 नई तस्वीरें जारी, कई नामचीन हस्तियां आईं नजर, ब्लैकआउट से रहस्य बरकरार
पहली तस्वीर में 3 लड़कियों के साथ जेफ्री एपस्टीन, दूसरी तस्वीर में एक महिला के साथ बिल गेट्स।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में Jeffrey Epstein Sex Scandal ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। गुरुवार देर रात अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सांसदों ने एपस्टीन की एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी 68 नई तस्वीरें जारी कीं। इनमें से दो तस्वीरों में अरबपति बिल गेट्स महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों महिलाएं एक ही हैं या अलग-अलग। इसके अलावा गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, फिल्ममेकर वुडी एलन, दार्शनिक नोम चॉम्स्की और डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन जैसी कई हस्तियां भी तस्वीरों में दिखीं।

    कमेटी ने साफ किया कि, इन तस्वीरों का मतलब यह नहीं है कि इनमें दिख रहे किसी भी व्यक्ति ने कोई गैरकानूनी या आपराधिक काम किया। यह केवल एपस्टीन के सामाजिक और व्यावसायिक संपर्कों को दर्शाती हैं।

    पहली तस्वीर में बिल गेट्स एक कमरे या हॉल के भीतर महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जेफ्री एपस्टीन किसी प्राइवेट जेट में एक लड़की के साथ है।

    पहली तस्वीर में बिल गेट्स एक कमरे या हॉल के भीतर महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जेफ्री एपस्टीन किसी प्राइवेट जेट में एक लड़की के साथ है।

    डेमोक्रेट्स ने इस बात पर नाराजगी जताई कि एपस्टीन फाइलों में बहुत सारे पन्ने ब्लैकआउट किए हुए थे। उनका कहना है कि ये एपस्टीन फाइल ट्रांसपेरेंसी एक्ट के हिसाब से काफी कम है। रिलीज में एपस्टीन के दोस्तों और जाने-माने लोगों जैसे बिल क्लिंटन, मिक जैगर और माइकल जैक्सन की तस्वीरें भी हैं। लेकिन ज्यादा पन्नों पर भारी ब्लैकआउट और ट्रंप प्रशासन की सख्त निगरानी ने लोगों में शक बढ़ा दिया है कि क्या ये खुलासा सच में कवर-अप वाली अफवाहों को खत्म कर पाएगा।

    मसाज थेरेपिस्ट के नाम वाले सात पन्नों में सभी नाम काले ब्लॉकों के पीछे छुपाए गए हैं, और लिखा है, संभावित पीड़ितों की सुरक्षा के लिए ब्लैकआउट किया गया।

    इन दस्तावेजों में से कई हिस्सों को 'रेडैक्ट' (काले) कर दिया गया है।

    इन दस्तावेजों में से कई हिस्सों को 'रेडैक्ट' (काले) कर दिया गया है।

     
    Uploaded media

    संवेदनशील सामग्री और ‘लोलिता’ उपन्यास

    नई तस्वीरों में महिला के शरीर पर हाथ से लिखे गए मैसेज दिखाई दे रहे हैं, जिनमें मशहूर किताब ‘लोलिता’ से संबंधित लाइनें हैं। ‘लोलिता’ उपन्यास एक नाबालिग लड़की के शोषण की कहानी है, इसलिए इन मैसेजों ने सोशल मीडिया और एक्सपर्ट्स के बीच विवाद पैदा कर दिया है। तस्वीरों में यह भी स्पष्ट नहीं है कि, सभी मैसेज एक ही महिला पर लिखे गए हैं या अलग-अलग महिलाओं पर।

    महिला के शरीर पर टैटू और पंक्तियां व्लादिमीर नाबोकोव के विवादित उपन्यास 'लोलिता' से प्रेरित हैं। पैर पर लिखा है

    महिला के शरीर पर टैटू और पंक्तियां व्लादिमीर नाबोकोव के विवादित उपन्यास 'लोलिता' से प्रेरित हैं। पैर पर लिखा है "वह सुबह में लो थी", कमर पर "शी वाज लोला इन स्कूल", और पीठ पर टैटू में संदेश है कि वह अब किसी के दबाव या बंधनों में नहीं है और अपने रास्ते का चुनाव कर चुकी है।

    वॉट्सऐप चैट और अन्य स्क्रीनशॉट

    तस्वीरों के साथ एक स्क्रीनशॉट भी जारी किया गया है, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति की वॉट्सऐप चैट दिखाई देती है। इस चैट में ‘फ्रेंड स्काउट’ का जिक्र है और बताया गया है कि उसने हर लड़की के बदले 1000 डॉलर मांगे। भेजने वाले ने लिखा, मैं अब तुम्हें लड़कियां भेजूंगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह मैसेज किसने लिखा या किसके लिए था।

    पहली तस्वीर में यह एक लड़की का बायोडाटा है जिसमें कुछ व्यक्तिगत जानकारी छुपाई गई है। ज्ञात केवल यह है कि उसकी उम्र 18 साल है और उसके पास शेंगेन वीजा है, जिससे वह यूरोप के कई देशों में यात्रा कर सकती है। उसे रूस भेजा जाना है। बिल गेट्स एक कमरे या हॉल के भीतर महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में एक यूक्रेनी महिला का पासपोर्ट है, जिसमें पहचान संबंधी जानकारी को धुंधला कर दिया गया है।

    पहली तस्वीर में यह एक लड़की का बायोडाटा है जिसमें कुछ व्यक्तिगत जानकारी छुपाई गई है। ज्ञात केवल यह है कि उसकी उम्र 18 साल है और उसके पास शेंगेन वीजा है, जिससे वह यूरोप के कई देशों में यात्रा कर सकती है। उसे रूस भेजा जाना है। बिल गेट्स एक कमरे या हॉल के भीतर महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में एक यूक्रेनी महिला का पासपोर्ट है, जिसमें पहचान संबंधी जानकारी को धुंधला कर दिया गया है।

    न्यूयॉर्क टाइम्स कॉलमिस्ट भी आए नजर

    न्यूयॉर्क टाइम्स के कॉलमिस्ट डेविड ब्रूक्स भी कुछ तस्वीरों में दिखाई दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे एक लंच या डिनर इवेंट में शामिल हुए थे, जो 2011 में हुआ था। अखबार ने बयान में कहा कि, ब्रूक्स ने उस कार्यक्रम के बाद एपस्टीन से कभी कोई संपर्क नहीं किया।

    एपस्टीन के ठिकाने से 95 हजार से अधिक तस्वीरें बरामद

    रिपब्लिकन सांसदों के नेतृत्व वाली कमेटी को एपस्टीन के ठिकाने से अब तक हजारों डॉक्यूमेंट, ईमेल और 95,000 से अधिक तस्वीरें मिली हैं। रिपब्लिकन सांसदों ने आरोप लगाया कि, डेमोक्रेट्स केवल चुनिंदा तस्वीरें जारी कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाना है।

    कौन थे जेफ्री एपस्टीन?

    जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क के करोड़पति फाइनेंसर थे। 2005 में उन पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा और 2008 में उन्हें दोषी ठहराया गया। 2019 में वे सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार हुए, लेकिन मुकदमे से पहले जेल में उनकी मौत हो गई, जिसे आत्महत्या बताया गया।

    यह भी पढ़ें: Brown University Shooting : संदिग्ध क्लाउडियो नेवेस वेलेंटे ने की आत्महत्या, MIT प्रोफेसर की हत्या से भी जुड़ा मामला

    घिसलेन मैक्सवेल की सजा

    एपस्टीन की करीबी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल को 2021 में नाबालिगों की तस्करी में मदद करने के आरोपों में दोषी ठहराया गया। उन्हें 20 साल की सजा सुनाई गई।

    हाई-प्रोफाइल पार्टियां और विवाद

    एपस्टीन की पार्टियों में स्टीफन हॉकिंग, माइकल जैकसन, बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि, इस नई तस्वीरों के खुलासे ने फिर से Jeffrey Epstein scandal को अमेरिकी राजनीति और मीडिया में चर्चा का विषय बना दिया है।

    यह भी पढ़ें: पाक पीएम का दावा! उनकी सेना ने भारत को कभी न भूलने वाला सबक दिया, दिल्ली से मुंबई तक भारत हार का दर्द कभी नहीं भूलेगा

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts