Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया एयरबेस पर किया ड्रोन हमला, तीन हेलिकॉप्टर समेत एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया एयरबेस पर किया ड्रोन हमला, तीन हेलिकॉप्टर समेत एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने शनिवार की सुबह रूस के कब्जे वाले क्रीमिया स्थित किरोव्स्के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। यूक्रेनी मीडिया कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, इस हमले में रूस के तीन अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर Mi-8, Mi-26 और Mi-28 को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। साथ ही, रूस का प्रमुख पैंटसिर-S1 एयर डिफेंस सिस्टम भी इस हमले में तबाह हो गया।

SBU ने दी जानकारी

यूक्रेनी सुरक्षा सेवा SBU ने बताया कि इस सटीक हमले में रूसी विमानों, हवाई रक्षा प्रणालियों, हथियारों और ड्रोन भंडार को भी निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई रूस की सैन्य गतिविधियों के जवाब में की गई थी।

हालांकि अब तक रूस ने इस हमले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, न ही क्षति पर कोई बयान जारी किया गया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अपने चरम पर है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts