Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप का कनाडा को झटका! ट्रेड डील टूटी, टैरिफ बढ़ा, 20 अरब डॉलर के सामान पर लगा 50% टैक्स

अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार समझौते की आखिरी कोशिश भी नाकाम हो गई। इसके बाद अमेरिका ने करीब 20 अरब डॉलर के कनाडाई सामान पर 50% टैरिफ लागू कर दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही है। इससे दोनों देशों के बीच पहले से चल रहा व्यापार तनाव और बढ़ गया है।
Follow on Google News
ट्रंप का कनाडा को झटका! ट्रेड डील टूटी, टैरिफ बढ़ा, 20 अरब डॉलर के सामान पर लगा 50% टैक्स
अमेरिका कनाडा के बीच बढ़ा व्यापार तनाव

वॉशिंगटन। अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर तनाव अब खुलकर सामने आ गया है। कई दिनों की बातचीत और आखिरी समय तक समझौते की कोशिश के बाद भी दोनों देश किसी डील पर सहमत नहीं हो सके। इसके बाद अमेरिका ने करीब 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर 50% आयात शुल्क लगा दिया। कनाडा ने इस कदम का जवाब देने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि उनका देश अमेरिकी टैरिफ का जवाब ‘डॉलर के बदले डॉलर’ के हिसाब से देगा। दोनों देशों के बीच पिछले साल करीब 880 अरब डॉलर का सामान और सेवाओं का कारोबार हुआ था।

आखिरी वक्त में टूटी अमेरिका-कनाडा की डील

अमेरिका और कनाडा के अधिकारी लगातार तीन दिनों तक व्यापार समझौते को बचाने की कोशिश करते रहे। पहले दोनों तरफ से बातचीत में अच्छी प्रगति के संकेत मिले थे। इसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लागू करने की समयसीमा भी तीन दिन बढ़ाई थी लेकिन तय समय तक दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी।

ये भी पढ़ें: कनाडा के गुरुद्वारे में चाकू से हमला, दो श्रद्धालु घायल; आरोपी गिरफ्तार, PM मार्क कार्नी ने घटना को बताया भयावह

अमेरिका ने कनाडा पर लगाया आरोप

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि कनाडा पहले तय की गई शर्तों पर समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार नहीं हुआ। अमेरिकी पक्ष का आरोप है कि कनाडा ने बातचीत के आखिरी दौर में नई मांगें रखीं और कुछ पुरानी बातों से पीछे हट गया। इससे दोनों देशों के बीच बनी सहमति बिगड़ गई।

कार्नी बोले- अमेरिकी शर्तें मंजूर नहीं

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के रुख पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बातचीत के अंतिम समय में अमेरिका की ओर से किए गए बदलाव कनाडा के लिए ठीक नहीं थे। इसके बाद कनाडा ने बातचीत रोकने और अपने वार्ताकारों को वापस बुलाने का फैसला किया। कार्नी ने अमेरिकी टैरिफ का जवाब देने की भी घोषणा की।

इन सामानों पर पड़ेगा असर

नए अमेरिकी टैरिफ का असर कनाडा से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर पड़ेगा। इसमें हॉकी स्टिक और मेडिकल जांच में इस्तेमाल होने वाले टंग डिप्रेसर जैसे सामान शामिल हैं। यह हिस्सा कनाडा के अमेरिका को होने वाले कुल निर्यात का करीब 5% है।

880 अरब डॉलर का है दोनों देशों का कारोबार

अमेरिका और कनाडा के आर्थिक रिश्ते काफी बड़े हैं। पिछले साल दोनों देशों के बीच सामान और सेवाओं का कारोबार करीब 880 अरब डॉलर रहा। ऐसे में टैरिफ का दायरा सीमित होने के बावजूद इसका राजनीतिक असर बड़ा हो सकता है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से आगे की व्यापार वार्ता भी मुश्किल हो सकती है।

ये भी पढ़ें: म्यांमार में बौद्ध मठ पर सैन्य हवाई हमला, ध्यान शिविर में मची चीख-पुकार, 14 लोगों की मौत, 20 घायल

अब कनाडा भी देगा जवाब

अमेरिकी टैरिफ लागू होने के बाद कनाडा ने भी जवाबी कदम उठाने की बात कही है। मार्क कार्नी ने कहा है कि कनाडा अपने कर्मचारियों और कारोबारों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी शुल्क का जवाब उसी स्तर पर देगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद और बढ़ने की आशंका है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts