PlayBreaking News

पति की हत्या का ऐसा प्लान?शराब पिलाई, छत से फेंका... बच गया तो टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा 

तेलंगाना में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। कैनुला के जरिए उसके शरीर में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Follow on Google News
शराब पिलाई, छत से फेंका... बच गया तो टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा 
तेलंगाना में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, पहले पति को बिल्डिंग से नीचे धक्का देकर मारने की कोशिश की गई। जब वह बच गया तो इलाज के दौरान उसे कैनुला (हाथ में लगी ड्रिप की नली) के जरिए टॉयलेट क्लीनर और दवा का इंजेक्शन दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह महिला का प्रेम संबंध था।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है। वह खाड़ी (गल्फ) देश में काम करता था और कुछ समय पहले ही अपने घर लौटा था। प्रशांत की मौत 30 जून को हुई थी। अगले दिन यानी 1 जुलाई को उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे के घर आने की भी जानकारी नहीं थी। अचानक बेटे की मौत की खबर मिलने पर उन्हें शक हुआ कि मामला सामान्य नहीं है। प्रशांत की मां ने अपनी बहू संध्या पर शक जताते हुए पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: Gurugram Murder Case: पत्नी को गर्लफ्रेंड के घर ले जाकर की हत्या, नेपाल में काटी फरारी

जांच में खुला बड़ा राज

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मोबाइल रिकॉर्ड, तकनीकी सबूत और पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि संध्या का अनिल नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था।

पुलिस के अनुसार, संध्या और अनिल को लगता था कि प्रशांत उनके रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट है। इसी वजह से दोनों ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस साजिश में उन्होंने वेंकट साई नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी शामिल किया।

पहले शराब पिलाई, फिर बिल्डिंग से धक्का दिया

पुलिस के मुताबिक, 29 जून को योजना के अनुसार वेंकट साई प्रशांत के घर पहुंचा। उसने पहले प्रशांत को काफी मात्रा में शराब पिलाई ताकि वह पूरी तरह नशे में हो जाए। इसके बाद वह प्रशांत को बिल्डिंग की ऊंचाई पर ले गया और वहां से नीचे धक्का दे दिया।

आरोपियों को लगा कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद प्रशांत की मौत हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गंभीर चोटें आने के बावजूद उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें: कौन हैं DSP अमीषा? आगरा में ACP बनते ही सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता रह चुके हैं IPS

अस्पताल में कराया इलाज

घटना के बाद घायल प्रशांत को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद उसे अस्पताल से घर ले आया गया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपियों ने हत्या की दूसरी योजना तैयार की।

कैनुला के जरिए दिया टॉयलेट क्लीनर

पुलिस के अनुसार, जब प्रशांत घर पर इलाज करा रहा था, तब संध्या ने प्रेमी अनिल के कहने पर बेहद खौफनाक कदम उठाया। प्रशांत के हाथ में इलाज के लिए कैनुला लगा हुआ था। इसी कैनुला के जरिए संध्या ने उसके शरीर में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) इंजेक्ट कर दिया।

बिस्तर से धक्का देने का भी आरोप

पुलिस का कहना है कि इंजेक्शन देने के बाद भी संध्या नहीं रुकी। जांच में यह भी सामने आया कि उसने घायल प्रशांत को बिस्तर से नीचे धक्का दिया। कुछ ही देर बाद प्रशांत की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मौत को सामान्य दिखाने की कोशिश की, लेकिन परिवार के शक और पुलिस की जांच ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें: जबलपुर: शादी के दो दिन बाद दुल्हन गायब, प्रेमी संग भागी; गहने भी ले गई

मां के शक से खुला पूरा मामला

अगर प्रशांत की मां पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करातीं, तो शायद यह मामला सामान्य मौत मान लिया जाता। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटे की मौत अचानक हुई है और उन्हें इस पूरी घटना की कोई जानकारी नहीं थी। मां को अपनी बहू के व्यवहार पर शक था, जिसके बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। इसी जांच के दौरान मोबाइल रिकॉर्ड, तकनीकी सबूत और पूछताछ से पूरी साजिश सामने आ गई।

आरोपियों ने कबूला अपराध

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संध्या, उसके प्रेमी अनिल और वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। आरोपियों ने पहले दुर्घटना का रूप देकर हत्या करने की कोशिश की। जब वह योजना सफल नहीं हुई, तब उन्होंने इलाज के दौरान जहरीला पदार्थ शरीर में पहुंचाकर हत्या की।

फिलहाल तीनों आरोपी जेल में हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अदालत में आरोपियों के खिलाफ पेश करने की तैयारी कर रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts