Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 144 अधिकारियों का तबादला; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 144 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में ज्यादातर पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं, जबकि कई शहरों के सहायक पुलिस आयुक्तों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 144 अधिकारियों का तबादला; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
UP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 144 अधिकारियों का तबादला

गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। कई अधिकारियों को कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कुछ को एसटीएफ, सुरक्षा मुख्यालय और अन्य पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 16 नवंबर को सरकार ने 16 IAS अधिकारियों के तबादले भी किए थे।

यूपी में 144 PCS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साथ 144 PCS अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में ज्यादातर अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात हैं। गौतमबुद्धनगर, कानपुर और लखनऊ के सहायक पुलिस आयुक्तों का भी ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा और वाराणसी जैसे प्रमुख कमिश्नरेट और शहरों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने 50 हजार छात्रों को बांटे टैबलेट, देवरिया सहित 4 जिलों के छात्रों को सौगात

लखनऊ कमिश्नरेट में कई नए अधिकारियों की तैनाती

लखनऊ कमिश्नरेट में सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रामकरन को बुलंदशहर, अमरीश कुमार को फिरोजाबाद और अरविन्द कुमार को उन्नाव से लखनऊ भेजा गया है। वहीं, विवेक यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट और समीर कुमार सिंह को बाराबंकी से लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

एसटीएफ, सुरक्षा मुख्यालय और यूपी-112 में भी बदलाव

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात रत्नेश सिंह को सुरक्षा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। रंजीत कुमार को एसटीएफ मुख्यालय और शशांक शेखर त्रिपाठी को यूपी पुलिस कंप्यूटर केंद्र में तैनाती मिली है। अखिलेश राजन को यूपी-112 मुख्यालय और रितिक कपूर को एसीओ मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, नीलम बिष्ट को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में चार अधिकारियों की तैनाती

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण कुमार सिंह को हापुड़, सिद्धार्थ गौतम को गाजियाबाद कमिश्नरेट, शिव नारायन वैश्य को प्रतापगढ़ और अनुराग कुमार सिंह को गोरखपुर से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अनिल कुमार को पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में सहायक सेनानायक के पद पर भेजा गया है।

Breaking News

गाजियाबाद और कानपुर में भी बदले गए अधिकारी

गाजियाबाद कमिश्नरेट में ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आगरा कमिश्नरेट में तैनात इमरान अहमद को भी इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। कानपुर देहात में शोभित कुमार को बुलंदशहर से स्थानांतरित कर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है, जबकि भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट भेजा गया है।

कानपुर नगर में भी कई अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कानपुर नगर कमिश्नरेट में अभिषेक कुमार राहुल और महेश कुमार को अलीगढ़ से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा जियाउद्दीन अहमद को गाजियाबाद कमिश्नरेट से कानपुर नगर कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले 16 नवंबर को योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर 16 IAS अधिकारियों के तबादले किए थे। उस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए थे, जबकि कुछ अधिकारियों को मंडलायुक्त और शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts