Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी के जगतपुर उमरिया में बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को दिए उपहार

कटनी के जगतपुर उमरिया में समाज सेवा विकास संस्था ने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान किया। नवजात बच्चियों को उपहार भी दिए गए।
 कटनी के जगतपुर उमरिया में बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को दिए उपहार

​कटनी। जिले की बड़वारा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जगतपुर उमरिया में बेटियों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से एक नई मुहिम की शुरुआत की गई है। समाज सेवा विकास संस्था की टीम ने हाल ही में नवजात बच्चियों को जन्म देकर गर्व महसूस करने वाली माताओं को बधाई और सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर नवजात बच्चियों को उपहार स्वरूप चाइल्ड गिफ्ट भी भेंट किए गए।

 ​दोहरी मानसिकता बदलने का संकल्प

​कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नंदिनी, प्रभा सेन, फिजा बी, पूजा सिंह और सुधा पठकार ने संयुक्त रूप से कहा कि आज भी समाज के एक वर्ग में बेटियों को लेकर दोहरी मानसिकता देखने को मिलती है। कई स्थानों पर आज भी बच्ची का जन्म कुछ लोगों के लिए बोझ जैसा महसूस होता है। इसी रूढ़िवादी सोच को समाप्त करने के लिए संस्था ने यह विशेष पहल शुरू की है।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कटनी में निकली भव्य शोभायात्रा, बारिश के बीच उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

​हर महीने आयोजित होगा सम्मान

​आयोजकों ने बताया कि इस मुहिम के तहत महीने में एक दिन ऐसी माताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिनके घर लक्ष्मी के रूप में पुत्री का जन्म हुआ है और वे अपनी बेटी के जन्म पर गर्व महसूस कर रही हैं। संस्था का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से परिवारों का मनोबल बढ़ता है और बेटियों को आत्मसम्मान व स्वतंत्र जीवन जीने का बेहतर अवसर मिलता है।

​ग्रामीणों और महिलाओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस सम्मान कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जाएगा। समाजसेवी नंदिनी रजक ने बताया कि यह मुहिम निरंतर आगे भी चलाई जाएगी।

हम प्रत्येक महीने की किसी विशेष तारीख को इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिसमें बच्ची को जन्म देने वाली माता को सम्मानित किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और लोगों में जागरूकता आएगी।

कटनी जंक्शन का फूड प्लाजा तत्काल बंद, औचक निरीक्षण में मिलीं सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां

 बच्चियों की समानता के प्रति जागरूकता

​समाजसेवी पूजा सिंह बताती हैं कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चियों के जन्म को लेकर परिवार के बड़े-बुजुर्गों एवं माता-पिता में उदासीनता देखने को मिलती है। बच्चियों को बोझ समझने वाली सोच को खत्म करने के लिए एक छोटी-सी पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अन्य परिवारों में बच्चियों की समानता के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा यह छोटा कदम निश्चित तौर पर समाज में बड़ा बदलाव लाएगा।

​स्थानीय ग्रामीण अरविंद सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल और सोच की आवश्यकता आज के दौर में बेहद ज़रूरी है। समाज सेवा विकास संस्था की यह पहल ग्रामीण इलाकों में बेटी को लेकर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस तरह के कार्यक्रमों के लिए अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आना चाहिए।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts