PlayBreaking News

टीम इंडिया ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने से किया इनकार, पाकिस्तान टीम हुई नाराज, ICC नियम क्या कहते?

Follow on Google News
टीम इंडिया ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने से किया इनकार, पाकिस्तान टीम हुई नाराज, ICC नियम क्या कहते?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोटर्स डेस्क। हाल ही में दुबई में हुए ग्रुप ए के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी हार दी। लेकिन मैच के बाद का नजारा और भी गर्मा गया क्योंकि मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। टॉस के दौरान भी दोनों कप्तानों ने एक दूसरे का हैंडशेक नहीं किया जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई।

    मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार

    जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। भारतीय खिलाड़ी तुरंत ड्रेसिंग रूम में चले गए। इससे पहले टॉस के दौरान भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान आगा ने एक-दूसरे का हैंडशेक नहीं किया।

    नाराज पाक ने मैच रेफरी तक की शिकायत

    पाक टीम कोच माइक हेसन ने कहा कि टीम मैच के बाद हाथ मिलाने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उन्हें पता चला कि भारत ने उन्हें नजरअंदाज किया। इस कारण कप्तान सलमान मैच के बाद टीवी इंटरव्यू में भी शामिल नहीं हुए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना की औपचारिक शिकायत मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट तक दर्ज कराई। PCB के बयान में कहा गया कि पाकिस्तान टीम मैनेजर ने कप्तानों के टॉस के दौरान हाथ न मिलाने की औपचारिक विरोध दर्ज किया।

    क्या कहते हैं ICC और ACC नियम?

    क्रिकेट के नियमों में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि मैच के बाद हैंडशेक करना अनिवार्य है। हाथ मिलाना नियम नहीं बल्कि खेल भावना यानि Spirit of Cricket का हिस्सा माना जाता है। इसलिए अक्सर मैच के बाद खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं लेकिन इसे अनिवार्य नहीं माना गया है।

    टीम इंडिया पर जुर्माना लगेगा

    हैंडशेक करने जैसा कोई नियम नहीं है इसलिए टीम इंडिया पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जा सकता। लेकिन अगर जानबूझकर किसी विरोधी खिलाड़ी से हाथ मिलाने से इनकार किया गया तो इसे खेल भावना के खिलाफ माना जाएगा।

    People's Reporter
    By People's Reporter
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts