🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raipur:पियूष अग्रवाल को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान, जनसंपर्क और सोशल मीडिया में उत्कृष्ट योगदान की सराहना

नगर निगम की योजनाओं और जनहितकारी अभियानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र,रायपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आयोजित समारोह में जनसंपर्क एवं सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पियूष अग्रवाल को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Follow on Google News
पियूष अग्रवाल को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान, जनसंपर्क और सोशल मीडिया में उत्कृष्ट योगदान की सराहना

रायपुर: 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आयोजित समारोह में जनसंपर्क एवं सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पियूष अग्रवाल को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में तीन मासूम बच्चियों से हैवानियत,59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

महापौर ने दिया प्रशस्ति-पत्र

समारोह में नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने पियूष अग्रवाल को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान निगमायुक्त श्री संभित मिश्रा, सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी सहित पार्षदगण और निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगम की मजबूत मौजूदगी

पियूष अग्रवाल द्वारा नगर निगम की योजनाओं, विकास कार्यों, जनहितकारी अभियानों और विभिन्न गतिविधियों को सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Raipur: धमतरी के बारना में पढ़ाई चौपट होने से फूटा गुस्सा,छात्राओं के साथ धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण, तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में योगदान

निगम की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में शासकीय योजनाओं और विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन में उनके द्वारा दिए जा रहे सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई। डिजिटल माध्यमों के जरिए निगम की गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयासों को भी सराहा गया।

सम्मान को बताया जिम्मेदारी

सम्मान प्राप्त करने के बाद पियूष अग्रवाल ने नगर निगम प्रशासन और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसंपर्क और सोशल मीडिया के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

ये भी पढ़ें: Raipur: कोरबा में बारिश का कहर,41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, हसदेव उफनी, निचली बस्तियों में घुसा पानी

स्वतंत्रता दिवस पर मिला विशेष सम्मान

स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मिला यह सम्मान नगर निगम के जनसंपर्क और डिजिटल संचार से जुड़े कार्यों में योगदान की सार्वजनिक सराहना के रूप में देखा जा रहा है। सम्मान समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए पियूष अग्रवाल की सराहना की।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts