CG NEWS: मोती भवन पर निगम का नोटिस: पूर्व CM मोतीलाल वोरा की राजनीतिक विरासत अब टैक्स बकाया के घेरे में।

कभी कांग्रेस की रणनीति का केंद्र रहा मोती भवन अब नगर निगम की बकायादार सूची में, संपत्तिकर वसूली के लिए चस्पा हुआ नोटिस सदर बाजार स्थित मोती भवन लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों और अहम बैठकों का केंद्र रहा। प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण फैसलों का गवाह रहा यह भवन आज जर्जर और बंद अवस्था में खड़ा है।
मोती भवन पर निगम का नोटिस: पूर्व CM मोतीलाल वोरा की राजनीतिक विरासत अब टैक्स बकाया के घेरे में।

RAIPUR NEWS। रायपुर के सदर बाजार स्थित ऐतिहासिक मोती भवन, जो कभी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था, अब नगर निगम की कर वसूली कार्रवाई के कारण सुर्खियों में है। भवन पर संपत्तिकर बकाया होने के चलते निगम और लोक अदालत की ओर से नोटिस चस्पा किया गया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई आधार कार्ड और आईडी बरामद; गिरोह के 5 सदस्य फरार

कभी सत्ता का केंद्र, अब वीरान भवन

सदर बाजार स्थित मोती भवन लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों और अहम बैठकों का केंद्र रहा। प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण फैसलों का गवाह रहा यह भवन आज जर्जर और बंद अवस्था में खड़ा है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: महिला किसान बनेंगी ड्रोन पायलट: CM साय ने ‘ड्रोन दीदी अभियान’ को दिखाई हरी झंडी, खेती में तकनीक और मातृशक्ति का संगम

बकाया टैक्स के चलते निगम की कार्रवाई

नगर निगम रायपुर के जोन-4 प्रशासन ने संपत्तिकर बकाया होने के कारण भवन पर नोटिस चस्पा किया है। लोक अदालत की ओर से भी कर भुगतान को लेकर सूचना दी गई है।



निधन के बाद लगातार आ रहे नोटिस

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का 21 दिसंबर 2020 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से भवन पर कर संबंधी नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आती रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दंतेवाड़ा में कहीं पेड़ के नीचे पढ़ाई, कहीं बिना भवन खुला स्कूल

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

मोती भवन पर निगम की कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भवन से कभी प्रदेश की राजनीति की दिशा तय होती थी, आज वही भवन टैक्स वसूली की कार्रवाई का सामना कर रहा है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts