बंडा जहरीली शराब कांड के बाद भी नहीं थमी शराब दुकानों की गड़बड़ी, 9301 केस, 5 हजार आरोपी गिरफ्तार
सागर के बंडा जहरीली शराब कांड के बाद मध्यप्रदेश में चलाए गए एक माह के विशेष चेकिंग अभियान में 3,553 लाइसेंसी दुकानों की 9,464 बार जांच हुई और 9,301 प्रकरण दर्ज किए गए। 84 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त हुई। इंदौर और जबलपुर संभाग कार्रवाई में आगे रहे, जबकि सागर-रीवा पिछड़े।
Naresh Bhagoria
6 Oct 2026






























