Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुरहानपुर में सुबह 6 बजे पुलिस-प्रशासन की दबिश, 3.80 लाख की अवैध शराब पकड़ी, 251 लीटर कच्ची शराब व 3300 किलो लाहन जब्त

बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने विशेष अभियान चलाते हुए जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना में संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने 215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 3.80 लाख रुपए बताई गई है।
 बुरहानपुर में सुबह 6 बजे पुलिस-प्रशासन की दबिश, 3.80 लाख की अवैध शराब पकड़ी, 251 लीटर कच्ची शराब व 3300 किलो लाहन जब्त
बुरहानपुर। आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर कच्ची शराब कार्यालय में रखी।

बुरहानपुर।  सागर के बंडा में अवैध शराब से मौतों के बाद बुरहानपुर में पुलिस एक्शन में है। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश के बाद अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है। मंगलवार सुबह 6 बजे आबकारी विभाग, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना में दबिश दी। टीम ने यहां से 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा व 3300 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए।

प्रशासन-पुलिस के अफसर  हुए सक्रिय

मंगलवार की सुबह एसडीएम पल्लवी पौराणिक, सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर,  थाना शिकारपुर टीआई संदीप चैरसिया, नायब तहसीलदार रजनीश उपाध्याय, आबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे और केतन भाबर के साथ विभाग ने कर्मचारियों ने दबिश दी।

सुबह उठते ही दरवाजे पर खड़ी थी पुलिस

जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना कच्ची शराब का गढ़ है। यहां पर अक्सर पुलिस और आबकारी कार्रवाई करती है। मंगलवार को सुबह अवैध शराब विक्रेताओं ने दरवाजा खोला तो पुलिस और आबकारी सामने खड़ी थी। वहीं जंगल और खेतों में रखा महूआ लाहन भी जब्त किया। आबकारी के अनुसार जब्त मदिरा, महुआ लहान व मदिरा निर्माण सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग तीन लाख 80 हजार रुपए है।

ये भी पढ़ें: दुबई में CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी बैठक, MP में इंटरनेशनल स्कूल खोलने में जेम्स एजुकेशन ने दिखाई रुचि, GIS-2027 के लिए दिया खास न्योता

अब दुकानों की होगी जांच

सहायक आबकारी अधिकारी के अनुसार ग्रामीण और शहर में संचालित शराब दुकानों की भी जांच चल रही है। वहीं अवैध शराब पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ताकि बंड़ा जैसी घटना बुरहानपुर में न हो सके।

10 लोगों पर  केस  दर्ज

जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना में अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की। यहां से 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा व 3300 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। 10 लोगों पर प्रकरण दर्ज किए हैं।

मुकेश गौर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, बुरहानपुर

ये भी पढ़ें: CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों की जमानत खारिज, अब संपत्ति पर शिकंजा! कटनी जमीन विवाद में कोर्ट की नजर

Banwari Metkar
By Banwari Metkar

Latest Posts