Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में नागद्वारी यात्रा के बीच आबकारी विभाग की कार्रवाई, ढाई हजार किलो लाहन जब्त

छिंदवाड़ा में नागद्वारी यात्रा के मद्देनजर आबकारी विभाग के अमले ने सघन जांच अभियान चलाया। नागदेव में दुकानों की तलाशी लेने के साथ यात्रियों से शराब का सेवन न करने की अपील की गई।
छिंदवाड़ा में नागद्वारी यात्रा के बीच आबकारी विभाग की कार्रवाई, ढाई हजार किलो लाहन जब्त
ढाई हजार किलो लाहन जब्त

छिंदवाड़ा। नागद्वारी यात्रा के मद्देनजर आबकारी विभाग ने नागदेव में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान लगभग ढाई हजार किलो महुआ लाहन और पांच लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद हुई। मेंहदावीर के एक घर से शराब जब्त कर मामला दर्ज किया गया। वहीं घोड़वाड़ी खुर्द में भी कार्रवाई की गई।

नागदेव में चलाया रोको-टोको अभियान

कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में दमुआ और जामई वृत्त के संयुक्त आबकारी अमले ने नागदेव पहुंचकर तलाशी और रोको-टोको अभियान चलाया। नागद्वारी यात्रा के दौरान शराब के नशे में यात्रा करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

सीहोर: 17 दिन तक मॉर्च्युरी में रखा नवजात का शव, माता-पिता बोले- जिंदा थी तो मिलने नहीं दिया

मेंहदावीर में घर से 5 लीटर शराब जब्त

अभियान के दौरान मेंहदावीर के एक घर से 5 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। प्रकरण दर्ज किया गया है। आबकारी अमले ने नागद्वारी यात्रियों से शराब का सेवन न करने की भी अपील की।

Breaking News

घोड़वाड़ी खुर्द में ढाई हजार किलो लाहन मिला

घोड़वाड़ी खुर्द की पहाड़ी के पीछे बने तालाब के पास बने अड्डे से सिंटेक्स की टंकियों और ड्रम में महुआ लाहन रखा मिला। यहां से लगभग ढाई हजार किलो लाहन जब्त किया गया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

घर में छिपा रखा था 11.5 किलो गांजा; आष्टा के 64 वर्षीय आरोपी को 8 साल की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

संयुक्त आबकारी अमले ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई दमुआ और जामई वृत्त के संयुक्त आबकारी अमले ने की। कार्रवाई के दौरान दमुआ वृत्त प्रभारी पूर्णिमा बरकड़े, जामई वृत्त प्रभारी नरेन्द्र नागेश, उपनिरीक्षक हर्ष सोनी, प्रधान आरक्षक करण सिंह इनवाती, सचिन श्रीवास्तव, अमृता साहू, अनुराग गोनेकर और मिथुन उइके मौजूद थे।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts