Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चेकिंग के दौरान महिला तस्कर पकड़ी:आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटर से 83 हजार की अवैध शराब जब्त

गश्त के दौरान एक्टिवा की डिक्की और बोरे से मिली देशी शराब, 83.80 हजार रुपये की शराब व वाहन जब्त; महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज
Follow on Google News
आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटर से 83 हजार की अवैध शराब जब्त
आबकारी विभाग ने संदेह के आधार पर आरोपी सुनीता पति रोहित बौरासी को गिरफ्तार किया

इंदौर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटर जब्त की गई है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 83 हजार 800 रुपये बताई गई है।

 

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: ड्रग क्वीन केस में बड़ा एक्शन, अब खुलेगा हाईप्रोफाइल नेटवर्क का पूरा राज

आबकारी विभाग की टीम ने 3 जुलाई 2026 की सुबह गश्त के दौरान संदेह के आधार पर सुनीता पति रोहित बौरासी (39) निवासी 25/1 विनोबा नगर, बड़ी ग्वालटोली, इंदौर को रोका। महिला की होंडा एक्टिवा (क्रमांक MP-09-UF-2975) की तलाशी लेने पर स्कूटर की डिक्की और एक प्लास्टिक के बोरे से बड़ी मात्रा में देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बस्तर में बदली तस्वीर: गोलियों की गूंज थमी, अब स्कूलों में बज रही शिक्षा की घंटी

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने अवैध शराब के साथ स्कूटर भी जब्त कर लिया। जब्त शराब और वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 83,800 रुपये आंका गया है। आरोपी महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts