PlayBreaking News

CG NEWS: CM हाउस में अचानक हाई अलर्ट! सभी मंत्री तलब, छत्तीसगढ़ की सियासत में मचा भूचाल

रात 9 बजे मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल मीटिंग, मंत्रिमंडल फेरबदल से लेकर लॉ एंड ऑर्डर तक चर्चा के संकेत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। देर शाम जारी निर्देश के बाद सभी मंत्रियों को तत्काल रायपुर पहुंचने को कहा गया। बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं।
Follow on Google News
CM हाउस में अचानक हाई अलर्ट! सभी मंत्री तलब, छत्तीसगढ़ की सियासत में मचा भूचाल

PREM KUMAR RAIPUR । छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार देर शाम अचानक हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों को रात 9 बजे मुख्यमंत्री निवास तलब कर लिया। कई मंत्री अपने जिला दौरों और सरकारी कार्यक्रमों को बीच में छोड़कर रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास में शुरू हुई इस हाई लेवल बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बैठक में प्रदेश के कानून-व्यवस्था, हाल ही में बीजेपी नेता की हत्या और संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा, दुर्लभ पक्षी ने बढ़ाई जैव विविधता की चमक

अचानक बैठक से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। देर शाम जारी निर्देश के बाद सभी मंत्रियों को तत्काल रायपुर पहुंचने को कहा गया। बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं।

कार्यक्रम छोड़कर राजधानी पहुंचे मंत्री

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी जिले के कार्यक्रम को बीच में छोड़कर रायपुर पहुंचे। वहीं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी सरगुजा प्रवास से सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। अन्य मंत्री भी अपने-अपने कार्यक्रम स्थगित कर बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: खजाने की लालच में 21 लोगों की बलि की साजिश! 4 महीने में 8 मौतों से दहला बलौदाबाजार का गांव

बीजेपी नेता की हत्या और लॉ एंड ऑर्डर पर फोकस

सूत्रों के अनुसार कोरिया जिले में बीजेपी नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की हत्या और उनके भाई नागेंद्र सिंह को कार में जिंदा जलाने की घटना सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

प्रदेश में पिछले कुछ समय से मंत्रिमंडल विस्तार और विभागीय फेरबदल को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री निवास में अचानक बुलाई गई इस बैठक ने इन अटकलों को और बल दे दिया है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: परिवारिक विवाद: मायके से पत्नी ने लौटने से किया इनकार, पिता बना हैवान! दो बेटों को जहर पिलाकर खुद भी दे दी जान

सत्ता और संगठन एक मंच पर 

बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के अलावा बीजेपी संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बैठक केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts