Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में डॉक्टरों पर भड़के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले- भगवान नहीं, रुपए कमाने की मशीन बन गए

रीवा में स्वास्थ्य सेवाओं पर BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने सवाल उठाए। चार गंभीर मामलों के बाद लापरवाह डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की।
रीवा में डॉक्टरों पर भड़के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले- भगवान नहीं, रुपए कमाने की मशीन बन गए

रीवा। रीवा में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति और इलाज में लगातार सामने आ रही गंभीर लापरवाहियों को लेकर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य तंत्र पर तीखा हमला बोला है। सांसद ने डॉक्टरों की कार्यशैली पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि डॉक्टर अब भगवान नहीं, बल्कि रुपए कमाने की मशीन बन चुके हैं।

दानव के रूप में देख रही है जनता

उन्होंने दो टूक कहा, "अगर मेरा वश चले तो मैं सभी डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस निरस्त करवा दूं और इनका इलाज करने का अधिकार ही समाप्त कर दूं। जनता अब इन्हें भगवान नहीं, दानव के रूप में देख रही है।"

BJP सांसद जनार्दन मिश्रा की एलन मस्क को धमकी! बोले- ‘दो घूंसा मारब त मस्क भाग जई’, VIDEO वायरल 

सेवा से हटाने और प्रैक्टिस पर प्रतिबंध की मांग

सांसद ने स्पष्ट किया कि डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करें, लेकिन सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने लापरवाह डॉक्टरों को सेवा से हटाने और प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

राजनीतिक रूप से यह बयान बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला स्वयं रीवा से विधायक हैं। ऐसे में गृह क्षेत्र के ही सांसद द्वारा स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने से प्रशासनिक जवाबदेही पर सीधे सवाल खड़े हो गए हैं।

रीवा में सड़क नहीं: एंबुलेंस भी गांव में नहीं आ सकी, बीमार बुजुर्ग महिला को डोली में लेकर एक किमी चले ग्रामीण

4 गंभीर मामलों के बाद फूटा आक्रोश

सांसद का यह आक्रोश रीवा में हाल ही में सामने आए चार गंभीर मामलों के बाद फूटा है। इनमें गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, संजय गांधी अस्पताल में इलाज में देरी से गर्भवती की मौत, कंधे का गलत ऑपरेशन होने के बाद पीड़िता द्वारा आग लगाने की घटना और एक निजी अस्पताल में 21 वर्षीय युवक को महज 20 मिनट में टीबी की 14 गोलियां देने से हुई मौत का मामला शामिल है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts