जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट
जमुई-लखीसराय सीमा पर नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की जानकारी मांगी है। अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। आयोग की टीम पीड़िता से भी मुलाकात करेगी।
Aditi Rawat
21 Sep 2026






























